Posts

Showing posts from May, 2026

मोतीनगर बस स्टैंड की बदहाली पर प्रशासन सख्त

Image
मोतीनगर बस स्टैंड की बदहाली पर प्रशासन सख्त निगम कमिश्नर और एडीएम का औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश सागर से न्यूज: 31 मई,2026 (रविवार) सागर| शहर के प्रमुख परिवहन केंद्र मोतीनगर नवीन बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों और यात्रियों की परेशानियों के बीच प्रशासन ने आखिरकार सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री और एडीएम अविनाश रावत ने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, प्रतीक्षालय और पार्किंग व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बस स्टैंड को केवल औपचारिक रूप से नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप से यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुव्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को सबसे अधिक आवश्यकता पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय और स्वच्छ वातावरण की होती है, इसलिए इन व...

जनसंपर्क कार्यालय में वर्षों से अटैच शिक्षक को हटाने की मांग तेज

Image
जनसंपर्क कार्यालय में वर्षों से अटैच शिक्षक को हटाने की मांग तेज पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग सागर से न्यूज: 27 मई, 2026 (बुधवार) सागर। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब सागर इकाई के पत्रकारों ने कलेक्टर प्रतिभा पाल को ज्ञापन सौंपकर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में वर्षों से पदस्थ एक शासकीय शिक्षक को तत्काल मूल पदस्थापना पर भेजने तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पत्रकारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शासकीय माध्यमिक शिक्षक मनोज नेमा, जिनकी मूल पदस्थापना ग्राम मेनपानी में है, पिछले लगभग 10 वर्षों से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर में नियम विरुद्ध तरीके से अटैच होकर कार्य कर रहे हैं। प्रेस क्लब का कहना है कि शासन के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद किसी शिक्षक को इतने लंबे समय तक दूसरे विभाग में बनाए रखना प्रशासनिक नियमों के विपरीत है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने ज्ञापन के साथ संबंधित दस्तावेज और प्रमाणित पत्र भी कलेक्टर को सौंपे। इस दौरान कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई क...

अतिथि शिक्षक के खिलाफ छात्रा की शिकायत

Image
शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल अतिथि शिक्षक के खिलाफ छात्रा की शिकायत एमपी ऑनलाइन सेंटर से सांठगांठ, छात्राओं को गुमराह करने और प्रशासनिक संरक्षण के आरोप सागर से न्यूज: 27 मई,2026 (बुधवार) सागर। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया और शैक्षणिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बीबीए विभाग में पदस्थ अतिथि शिक्षक रोहित सैनी के खिलाफ एक छात्रा द्वारा क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को शिकायत सौंपकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की बात कही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित अतिथि शिक्षक पिछले कई वर्षों से प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े कार्य देख रहे हैं और कॉलेज के सामने स्थित एक एमपी ऑनलाइन सेंटर से उनकी कथित सांठगांठ है। छात्रा का आरोप है कि प्रवेश लेने आने वाले विद्यार्थियों को उसी सेंटर पर भेजा जाता था और इसके एवज में कथित रूप से कमीशन लिया जाता था.  शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कंप्यूटर विषय में प्रवेश लेने आने वाली छात्राओं को हतोत्साहित किया ज...

तार वालें बाबा का सालाना उर्स कुल व फ़ातिहा के साथ सम्पन्न

Image
तार वालें बाबा का सालाना उर्स कुल व फ़ातिहा के साथ सम्पन्न रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का दौर सागर से न्यूज: 26 मई,2026 (मंगलवार) सागर| सदर कैन्ट क्षेत्र के कमसरिया लाइन स्थित सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक हज़रत असग़र अली चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह तार वाले बाबा के सालाना उर्स के अन्तिम दिन बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।सालाना उर्स के मुख्य अतिथि  पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,युवा उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर,ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष अमित यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,युवा भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह मोकलपुर (मोनू भैया ) समाज सेवी शाहिद पहलवान,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान आदि अतिथिगणों नें फीता काटकर कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटन किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का उर्स कमेटी के द्वारा फूल मालाओं व साफा बांधकर स्वागत किया गया। तार वालें बाबा के उर्स कमेटी के समीर मकरानी नें बताया कि उर्स कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर फनकार हाज़ी मुक़र्रम अली वारसी और मास्टर सोनू कब्बाल पार्टियों क...

महिला पार्षद को मिली बड़ी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में बनाया प्रदेश महासचिव

Image
महिला पार्षद को मिली बड़ी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में बनाया प्रदेश महासचिव सागर से न्यूज: 26 मई,2026 (मंगलवार) सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रबंध समिति की घोषणा के बाद सागर शहर की सक्रिय महिला पार्षद नीलोफर अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केशवगंज वार्ड से कांग्रेस की महिला पार्षद नीलोफर अंसारी को प्रदेश स्तर पर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का महासचिव नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जारी सूची में सागर की नीलोफर अंसारी को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।नीलोफर लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। केशवगंज वार्ड की पार्षद के रूप में उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, महिला हितों एवं जनसरोकार के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। संगठन के प्र...

थानों में लगी बदमाशों की हाजिरी, पुलिस ने दिखाई सख्ती

Image
थानों में लगी बदमाशों की हाजिरी, पुलिस ने दिखाई सख्ती गुंडा-निगरानी बदमाशों की परेड, मोबाइल और सोशल मीडिया तक की जांच सागर से न्यूज: 23 मई,2026 (शनिवार) सागर। जिले में अपराधियों और निगरानीशुदा बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए  पुलिस ने एक साथ बड़ा और व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटर और निगरानीशुदा अपराधियों को थानों में तलब कर उनकी पुलिस परेड कराई गई। पूरे दिन चले इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।सुबह से ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चिन्हित बदमाशों को थानों में बुलाना शुरू किया। कई जगह पुलिसकर्मी स्वयं उनके घर पहुंचे और उन्हें थाने लेकर आए। थानों में पहुंचने के बाद सभी बदमाशों की उपस्थिति दर्ज कराई गई और एक-एक कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने उनके वर्तमान जीवन, रोजगार, उठना-बैठना, संपर्क और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। पुलिस ने यह भी जांचा कि कहीं कोई बदमाश फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय तो नहीं हो गया है। अधिकारियों ने उनके मो...

बहन के नाम से फर्जी शपथ पत्र लगाकर पैतृक जमीन का कराया नामांतरण

Image
बहन के नाम से फर्जी शपथ पत्र लगाकर पैतृक जमीन का कराया नामांतरण डॉक्टर की शिकायत पर गोपालगंज थाने में केस दर्ज: दो आरोपियों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र की धाराएं लगीं सागर से न्यूज: 23 मई,2026 (शनिवार) सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और कूटरचित शपथ पत्र के जरिए पैतृक जमीन का फौती नामांतरण कराने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अभिसार श्रीवास्तव और कपिल श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 भादवि के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता डॉ. बसंत कुमार श्रीवास्तव निवासी श्रीवास्तव नेत्र चिकित्सालय, टिकारी लिंक रोड, बैतूल ने थाना गोपालगंज में आवेदन देकर बताया था कि उनकी बहन स्वर्गीय ज्योति श्रीवास्तव के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति का नामांतरण कराया गया है। शिकायत की जांच जावक क्रमांक 664/25 के तहत की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तहसीलदार सागर कार्यालय से दस्तावेज और रिकॉर्ड प्राप्त किए। जांच में सामने आया कि आरोपी अभिसार श्रीवास्तव और उसके बहनोई कपिल श्रीवास्त...

एसपी बंगले के सामने बेखौफ गुंडागर्दी

Image
एसपी बंगले के सामने बेखौफ गुंडागर्दी उर्स से लौटे दो भाइयों को घेरकर हमला, डंडों और पत्थरों से चार गाड़ियां फोड़ीं: जाते-जाते दी जान से मारने की धमकी सागर से न्यूज: 19 मई,2026 (मंगलवार) सागर|  शहर के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले कैंट इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आईं। एसपी बंगले के ठीक सामने आधी रात कुछ बदमाशों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उर्स देखकर लौटे दो भाइयों को पहले गालियां देकर उकसाया गया, फिर डंडों और पत्थरों से हमला कर घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। वारदात के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना उस इलाके में हुई, जहां पुलिस अधिकारियों की लगातार आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर देर तक उत्पात मचाते रहे। कैंट थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक फरियादी जीशान खान पिता जावेद खान उम्र 30 वर्ष निवासी 51 कैंट, एसपी बंगले के सामने मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई ऊवेश खान के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट द...

रात के अंधेरे में शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा

Image
रात के अंधेरे में शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा घर में छिपाकर रखा था अवैध शराब का जखीरा, पुलिस पहुंची तो पीछे के रास्ते से भाग निकला आरोपी, 99 लीटर अवैध शराब जब्त सागर से न्यूज: 15 मई,2026 (शुक्रवार) सागर| रहली में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाना रहली पुलिस ने एक शराब कारोबारी के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से आरोपी के होश उड़ गए और वह अंधेरे का फायदा उठाकर घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। हालांकि जाते-जाते वह अपने पीछे छोड़ गया अवैध शराब का बड़ा जखीरा, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। दरअसल, जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ सागर पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात थाना रहली पुलिस वाहन चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग में जुटी थी।नइसी दौरान पुलिस को मुखबिर से एक पुख्ता सूचना मिली। खबर थी कि वार्ड क्रमांक 02 खमरिया, रहली निवासी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर अपने ...

आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Image
आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई RCB-KKR मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, मोबाइल में मिले लाखों रुपये के लेन-देन और हार-जीत के रिकॉर्ड सागर से न्यूज: 14 मई,2025 (गुरुवार) सागर| जिले में अवैध गतिविधियों और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मोतीनगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन से लाखों रुपये के हार-जीत, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और दांव से जुड़ा रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  थाना मोतीनगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बीजासेन मंदिर के पास एक युवक मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट पर आईपीएल मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।  दबिश के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को RCB और KKR के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर मोबाइल के ...

मंडी में खाद्य विभाग का छापा

Image
मंडी में खाद्य विभाग का छापा,  सड़े-गले फल मिले अचानक कार्रवाई से मंडी में हड़कंप, कई दुकानदार दुकान छोड़कर भागे सागर से न्यूज: 13 मई, 2026 (बुधवार) सागर।  तिलकगंज स्थित फल मंडी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी। टीम को देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों पर सड़े-गले और बदबूदार फल मिले, जिन्हें विभाग ने जब्त कर लिया।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मंडी में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विभागीय अधिकारियों ने एक-एक दुकान पर पहुंचकर फलों की गुणवत्ता जांची और लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मंडी में खराब और संदिग्ध गुणवत्ता वाले फलों की बिक्री हो रही है। कुछ व्यापारियों पर केमिकल से पकाए गए फल बेचने के आरोप भी लग रहे थे। शिकायतों के आधार पर विभाग ने बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया।  जांच के दौरान कई दुकानों में खराब और ...

मकरोनिया में पकड़ी गई करोड़ों की शराब

Image
मकरोनिया में पकड़ी गई करोड़ों की शराब, कार्रवाई पर उठे सवाल 12 घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज सागर से न्यूज: 13 मई, 2025 (बुधवार) सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई करोड़ों रुपये की अंग्रेजी शराब की खेप अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर पुलिस इसे शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर मामले में एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए कंटेनर ट्रक से करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। जानकारी के अनुसार बीते दिन मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में यातायात सूबेदार हेमंत पटेल अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की गई। पुलिस को ट्रक संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। जांच में ट्रक के भीतर भारी मात्रा में शराब भरी मिली। इसके बाद वाहन को मकरोनिया थाने लाया गया, जहां देर रात तक जांच और गिनती की कार्रवाई चलती रही।  पुलिस जांच में कंटेनर के अंदर करीब 1500 पेटी बॉम्...

युवक का शव मिलने पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में लगाई आग

Image
युवक का शव मिलने पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में लगाई आग सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी सागर से न्यूज: 9 मई,2026 (शनिवार) सागर| सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बरेठा बाबा की घाटी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी 38 वर्षीय नीरज प्रजापति के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने नीरज की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि लोगों ने शाहपुर स्थित शराब दुकान पर हमला कर दिया। भीड़ ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  ...

एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं

Image
एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं बोले- फरियादी नहीं भटकेगा, गुंडों और गैंग पर होगी सीधी कार्रवाई सागर से न्यूज: 8 मई,2026 (शुक्रवार) सागर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पदभार संभालते ही सख्त पुलिसिंग के संकेत दे दिए हैं।  पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अब अपराध और अव्यवस्था को लेकर लापरवाही नहीं चलेगी। पुलिस की प्राथमिकता आम लोगों को राहत देना और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना होगी। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में नए एसपी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, चोरी, महिला सुरक्षा, लंबित अपराध और सक्रिय बदमाशों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पीड़ित व्यक्ति को यह महसूस होना चाहिए कि पुलिस उसके साथ खड़ी है। एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी फरियादी को थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायत मिलने के बाद समय पर कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले, इसी सोच के साथ पुलिस काम करेगी। नए एसपी ने माना कि शहर में ट्रैफिक अव्यवस्था और बार-बार होने वाले अपराध बड़ी चुनौती बने हु...

कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को किया बरी

Image
कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को किया बरी मशाल जुलूस मामले में महिला पार्षद समेत 17 कांग्रेसजन दोषमुक्त सागर से न्यूज: 8 मई, 2026 (शुक्रवार)  सागर। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ते अपराधों, गैंगरेप, अत्याचार और असुरक्षा के विरोध में निकाले गए युवा कांग्रेस के शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में प्रथम सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने पूर्व विधायक तरवर लोधी सहित 17 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दोषमुक्त करार दिया है। न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कांग्रेस ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है।   इस पूरे मामले का अहम पहलू यह रहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर किए गए प्रदर्शन में शामिल एक महिला जनप्रतिनिधि को भी आरोपी बनाया गया था। मधुकरशाह वार्ड की पार्षद एवं आदिवासी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं की आवाज दबाने और विपक्ष को डराने का प्रयास बताया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं एव...

किसानों के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस: मंत्री श्री राजपूत

Image
किसानों के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस: मंत्री श्री राजपूत “धरना देने के बजाय खरीदी केंद्रों पर जाकर किसानों की सेवा करे कांग्रेस”  समर्थन मूल्य, बोनस और रिकॉर्ड खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं सागर से न्यूज: 7 मई,2026 (गुरुवार) सागर। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों के नाम पर राजनीति करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को आंदोलन करने के बजाय खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर किसानों की सेवा करनी चाहिए। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों का भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा...

वायरल पत्र से सागर कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर

Image
  वायरल पत्र से सागर कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर कांग्रेस नेता  ने  सर्वदलीय कार्यक्रमों और बीजेपी से कथित नजदीकियों पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग सागर से न्यूज: 5 मई,2026 (मंगलवार) सागर| सागर में कांग्रेस संगठन के भीतर चल रही खींचतान अब सार्वजनिक होती नजर आ रही है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष महेश जाटव को संबोधित वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नरेश चौबे द्वारा लिखा गया एक पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।  •• इस वायरल पत्र की सागर से न्यूज पुष्टि नहीं करता है ••  पत्र में डॉ. चौबे ने आरोप लगाया है कि शहर के कुछ कांग्रेसी नेता पार्टी की घोषित नीति के विपरीत भारतीय जनता पार्टी  के नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं और उनके साथ निकट संबंध बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि कुछ नेताओं के कथित रूप से व्यावसायिक संबंध हैं और वे समय-समय पर अन्य दलों के कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं। पत्र में ‘सर्वदलीय’ कार्यक्रमों के नाम पर अन्य राजनीतिक दलों के आयोजनों में कांग्रेस नेताओं की...

पुराने बस स्टैंड से ही बस संचालन जारी रखने की मांग बस ऑपरेटर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Image
पुराने बस स्टैंड से ही बस संचालन जारी रखने की मांग बस ऑपरेटर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन सागर से न्यूज: 4 मई,2026 (सोमवार) सागर। जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन सागर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भोपाल, इंदौर एवं संबंधित रूटों पर संचालित बसों को भोपाल रोड स्थित नवीन बस स्टैंड से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए बस ऑपरेटर्स ने विधायक जैन से मांग की कि बसों का संचालन पूर्व की तरह पुराने बस स्टैंड से ही जारी रखा जाए। बस संचालकों का कहना है कि नए बस स्टैंड से संचालन शुरू होने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, वहीं बस ऑपरेटर्स एवं स्टाफ को भी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होंगी। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड से संचालन होने पर यात्रियों को सुगमता रहती है और व्यवस्थाएं भी अनुकूल हैं। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में जिला प्रशासन से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।...