‘गौर बब्बा मुझे क्षमा करना...’ गौर विश्वविद्यालय की दशा पर अभिषेक भार्गव ने उठाए सवाल
‘गौर बब्बा मुझे क्षमा करना...’ गौर विश्वविद्यालय की दशा पर अभिषेक भार्गव ने उठाए सवाल डॉ. हरिसिंह गौर के सपनों और बुंदेलखंड के युवाओं के भविष्य को लेकर जताई चिंता, केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद स्थानीय विद्यार्थियों की भागीदारी पर मांगा जवाब सागर से न्यूज: 25 अक्टूबर, 2026 सागर। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति और बुंदेलखंड के विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर भाजपा नेता अभिषेक भार्गव की एक भावनात्मक टिप्पणी ने नई बहस छेड़ दी है। मप्र के सबसे वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव (दीपू) ने सोशल मीडिया पर साझा अपनी पोस्ट में विश्वविद्यालय की स्थापना के मूल उद्देश्य को याद करते हुए सवाल उठाया कि क्या आज यह संस्थान अपने संस्थापक की परिकल्पना के अनुरूप बुंदेलखंड के विद्यार्थियों को शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा पा रहा है? उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन इन शब्दों से किया, "गौर बब्बा मुझे क्षमा करना, क्योंकि मैं भी इस पाप में भागीदार हूं।" अभिषेक भार्गव ने अपनी पोस्ट में डॉ. हरिसिंह गौर के उस योगदान को याद किया, जि...