सागर मुस्लिम समाज के दो दिवसीय सालाना जोड़
सागर में मुस्लिम समाज का दो दिवसीय सालाना जोड़ 6 सितंबर से 7 सितंबर रात 11 बजे तक सालाना जोड़: बाहर से आएंगे धर्मगुरु और जमातें, 150 से 200 वालंटियर संभालेंगे मोर्चा सागर से न्यूज: 30 अगस्त,2026 (रविवार) सागर। मोतीनगर लहदरा नाका स्थित पुराना ईदगाह परिसर अगले सप्ताह दो दिनों तक मुस्लिम समाज के बड़े धार्मिक आयोजन का केंद्र रहेगा। यहां 6 सितंबर की दोपहर 2 बजे से सालाना जोड़ (इज्तिमा) शुरू होगा, जो 7 सितंबर की रात 11 बजे तक चलेगा। आयोजन में सागर शहर के साथ आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जमात के रूप में पहुंचेंगे। आयोजक कमेटी ने 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया है। बाहर से आने वाले धर्मगुरुओं और जमातों के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बड़े आयोजन की खास बात केवल हजारों लोगों की मौजूदगी नहीं है, बल्कि आयोजन को व्यवस्थित रखने के लिए कमेटी की ओर से की जा रही तैयारियां भी हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए मोतीनगर थाना प्रभारी को बाकायदा सूचना दी गई है। वहीं भीड़ प्रबंधन में पुलिस-प्रशासन के साथ 150 से 200 वालंटियर सहयोग करेंगे। प्राप्त जानक...