Posts

Showing posts from June, 2026

हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का मामला, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Image
  सत्ता और रसूख भी नहीं आया काम: पुलिस ने जुआ संचालक सरपंच पति को भेजा जेल हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का मामला, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार सागर से न्यूज: 1 जुलाई,2026 (बुधवार) सागर| कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, और जब खाकी अपनी पूरी मुस्तैदी पर आ जाए तो बड़े से बड़ा रसूखदार और रसूख की आड़ में छिपा अपराधी भी सलाखों के पीछे पहुँच ही जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। जहाँ एक तरफ सरकार ग्रामीण विकास और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस रसूख का इस्तेमाल अवैध काली कमाई के धंधे को चमकाने में करने लगते हैं। लेकिन सुरखी पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध करने वाला चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह कानून से ऊपर नहीं हो सकता। सुरखी पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन करने वाले मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी न सिर्फ एक सरकारी संस्थान में कार्यरत है, बल्कि उसकी पत्नी भी क्षेत्र की चुनी हु...

सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर विवाद: नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

Image
सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर विवाद: नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर केस दर्ज नाली सफाई की मांग को लेकर बढ़ा विवाद, शासकीय शिक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट सागर से न्यूज: 9 जून,2026 (मंगलवार) सागर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में नाली सफाई की शिकायत करना एक शासकीय शिक्षक को भारी पड़ गया। शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जिले के देवरी थाना पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के सामने आने के बाद नगर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस के अनुसार बाजार वार्ड निवासी एवं शासकीय शिक्षक घनश्याम लोधी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने बनी शासकीय नाली लंबे समय से गंदगी से भरी हुई थी। कई बार नगर पालिका कर्मचारियों को अवगत कराने के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 8 जून की सुबह नगर पालिका के कर्मचारी उनके घर पहुंचे और सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद करने के लिए कहा। शिक्षक ने जवाब दिया कि पहले ...

सागर पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव

Image
सागर पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: नरेंद्र सोलंकी बने शहर के नए एएसपी, जयवीर सिंह भदौरिया संभालेंगे बीना की कमान गृह विभाग के तबादला आदेश के बाद जिले में बदली पुलिस व्यवस्था, लवली सोनी इंदौर रेल एएसपी पद पर भेजी गईं सागर से न्यूज: 5 जून,2026 ( शुक्रवार) सागर। प्रदेश सरकार द्वारा जारी नवीन प्रशासनिक फेरबदल के तहत सागर जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की, जिसमें सागर जिले के शहर और बीना क्षेत्र में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (पीटीएस) सागर में भी अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। आदेश के अनुसार सागर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा का तबादला पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), भोपाल के पद पर किया गया है। उनकी जगह नरेंद्र सोलंकी, जो वर्तमान में उप सेनानी, 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, छिंदवाड़ा के पद पर पदस्थ हैं, को सागर शहर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।  वहीं बीना में...