Posts

Showing posts from March, 2026

सप्लाई काटने से भड़का नगरपरिषद

Image
सप्लाई काटने से भड़का नगरपरिषद, बिजली विभाग कार्यालय के गेट पर डलवाया कचरा बकाया वसूली की कार्रवाई बनी टकराव की वजह, जवाबी कदम से बिगड़े हालात; आमजन की परेशानी बढ़ी सागर से न्यूज: 31 मार्च,2026 सागर| सागर जिले के बंडा विधानसभा के शाहगढ़ में नगरपरिषद और विद्युत विभाग के बीच चल रहा विवाद अब टकराव के चरम पर पहुंच गया है। नगरपरिषद पर 9 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए परिषद की बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे शहर में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बकाया चल रहे बिजली बिल को लेकर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की सप्लाई काट दी। इस कार्रवाई के बाद नगरपरिषद के अधिकारियों में नाराजगी देखी गई और मामला तूल पकड़ गया। दोनों विभागों के बीच पहले भी पत्राचार होता रहा, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।  विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया जब नगरपरिषद द्वारा विद्युत विभाग के शाहगढ़ स्थित कार्यालय के मुख्य गेट पर सुबह-सुबह दो ट्रॉली कचरा डलवा दिया गया। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कचरे क...

सागर की महजबीं मिर्जा ने दिलाया मध्यप्रदेश को गोल्ड, महाराष्ट्र को 5-3 से हराकर रचा इतिहास

Image
संघर्ष से शिखर तक: सागर की महजबीं मिर्जा ने दिलाया मध्यप्रदेश को गोल्ड, महाराष्ट्र को 5-3 से हराकर रचा इतिहास राजनांदगांव में महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में चमका मध्यप्रदेश का परचम, ऑटो चालक की बेटी बनी जीत की नायिका सागर से न्यूज: 29 मार्च,2026 सागर| छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया, वहीं सागर जिले की होनहार खिलाड़ी महजबीं मिर्जा इस सफलता की प्रमुख कड़ी बनकर उभरीं।   पूरे टूर्नामेंट के दौरान मध्यप्रदेश की टीम ने एक संतुलित और आक्रामक खेल दिखाया। लीग मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। पहले मैच में राजस्थान को 21-0 के बड़े अंतर से हराकर टीम ने अपनी मंशा साफ कर दी। इसके बाद छत्तीसगढ़ को 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खिलाड़ियों ने संयम और रणनीति के साथ खेलते हुए 5-3 से जीत दर्ज की।  इस जीत के ...

वक्फ के मकानों पर कब्जा

Image
  🖋️ संपादक की कलम से | सागर से न्यूज – सच की तह तक “सच, विश्लेषण और जन सरोकार” वक्फ के मकानों पर कब्जा: सवालों के घेरे में व्यवस्था, इंतजार में हकदार समाचार केवल सूचना नहीं होते, वे समाज का आईना भी होते हैं। और जब आईने में दिखाई देने वाली तस्वीर धुंधली होने लगे, तो उसे साफ करना पत्रकारिता की जिम्मेदारी बन जाती है। सवाल जब जनहित का हो, तो चुप रहना विकल्प नहीं होता—और यही सोच “संपादक की कलम से” के माध्यम से आपके सामने रखी जा रही है। सागर जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर जो स्थितियां सामने आ रही हैं, वे गंभीर समीक्षा की मांग करती हैं। वक्फ संपत्तियां मूलतः उन लोगों के लिए होती हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिनके पास अपना आश्रय नहीं है और जो दैनिक श्रम के आधार पर जीवन यापन करते हैं। इन संपत्तियों का उद्देश्य समाज के ऐसे वर्ग को सुरक्षा और सहारा देना है। लेकिन जमीनी स्तर पर मिल रही जानकारी और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, कई स्थानों पर इन संपत्तियों का उपयोग उनके निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप नहीं हो रहा है। आरोप हैं कि कुछ मकानों पर प्रभावशाली व्यक्तियों का कब्जा है, कह...

मोबाइल टावर को लेकर विवाद

Image
ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर को लेकर विवाद: AIMIM ने रुकवाया काम, पुलिस से तीखी बहस वक्फ जमीन का हवाला देकर जताया विरोध, प्रशासन बोला—सभी अनुमति के साथ हो रहा निर्माण सागर से न्यूज: 28 मार्च,2026 भोपाल: राजधानी भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद परिसर में मोबाइल टावर निर्माण को लेकर  अचानक विवाद की स्थिति बन गई। मस्जिद की पार्किंग क्षेत्र में चल रहे काम का विरोध करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान वहां मौजूद मजदूरों को भी काम बंद करने के लिए कहा गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि यह जमीन वक्फ की संपत्ति है और यहां किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है, उसके लिए संबंधित विभागों से जरूरी स्वीकृतियां ली जा चुकी हैं। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा ...

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश – कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, सप्लाई बनी हुई है पूरी तरह सुचारू

Image
सागर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहें: कलेक्टर संदीप जी आर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश – कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, सप्लाई बनी हुई है पूरी तरह सुचारू सागर से न्यूज: 26 मार्च 2026 सागर| जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कलेक्टर  संदीप जी आर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सागर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और मांग के अनुसार निरंतर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। कलेक्टर संदीप जी आर ने यह निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, नगर दंडाधिकारी श्री गगन बिसेन, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति बघेल, पेट्रोल पंप संचालक संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे सहित विभिन्न तेल कंपनियों के संचालक एवं सेल्स ऑफिसर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता और मांग की विस्तृत समीक्षा की गई। अ...

15 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे पैरोल जंपर

Image
15 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे पैरोल जंपर, सगे भाई को पहले जयपुर से दबोचा ईद से पहले घर लौटने की फिराक में था आरोपी सागर से न्यूज: 20 मार्च, 2026 शुक्रवार सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने 15 साल पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पैरोल जंप कर फरार चल रहे 30 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि इसी प्रकरण में उसके सगे भाई को कुछ दिन पहले ही जयपुर (राजस्थान) से पकड़ा जा चुका है। इस तरह एक ही केस में फरार दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लंबित प्रकरण का लगभग पटाक्षेप कर दिया है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा  के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल जाहिद वर्ष 2011 में सेंट्रल जेल सागर से पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन तय समय खत्म होने के बाद वापस नहीं लौटा। तभी से वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बद...

एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

Image
कर्रापुर चौकी में पुलिस की कथित गुंडागर्दी, आइसक्रीम खा रहे युवक से मारपीट शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, पूर्व मंत्री के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित सागर से न्यूज: 18 मार्च,2026 सागर। जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रापुर पुलिस चौकी से पुलिस की कथित दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। आइसक्रीम खा रहे एक युवक के साथ चौकी प्रभारी और आरक्षक द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट करने तथा शिकायत करने पर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रापुर निवासी हरनाम सिंह (पिता प्रभाग सिंह), वार्ड क्रमांक 08, ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि 14 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने भतीजे राजवीर के साथ कर्रापुर में आइसक्रीम खा रहा था। तभी कर्रापुर चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सोनी मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण के उसके साथ अभद्रता करते हुए लाठी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जब उसने मारपीट का कारण पूछा तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे मां-बहन की गालियां दीं। मारपीट के कारण उसके शरीर पर...

15 वर्षों से फरार इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Image
15 वर्षों से फरार इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जयपुर में भेष बदलकर छिपा था आरोपी सागर से न्यूज: 17 मार्च,2026 सागर। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लंबे समय से फरार गंभीर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे ₹30,000 के इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल राशिद पिता अब्दुल वाहिद, निवासी शनिचरी चौगना, थाना गोपालगंज के रूप में हुई है। वह वर्ष 2011 से फरार था और पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा उस पर ₹30,000 का इनाम घोषित किया गया था।  बताया गया है कि आरोपी हत्या के एक गंभीर प्रकरण में जेल में बंद था, जहां उपचार के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फरारी के बाद वह लगातार अपनी पहचान छुपाता रहा और अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना बदलकर करीब 15 वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा।  पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा  के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप एवं थ...

व्यस्त मेन रोड पर जानलेवा गड्ढा

Image
  व्यस्त मेन रोड पर जानलेवा गड्ढा, जिम्मेदारों की खामोशी से बढ़ रहा हादसों का खतरा प्राइवेट बस स्टैंड के पास कई दिनों से नहीं हुआ सुधार, रोज गुजरते हैं अधिकारी और जनप्रतिनिधि सागर से न्यूज: 16 मार्च,2026 सागर| शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य मार्ग पर बना एक बड़ा गड्ढा इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क पर दिनभर बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बावजूद सड़क के बीच बने इस जानलेवा गड्ढे की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा पिछले कई दिनों से बना हुआ है और हर दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक अचानक सामने आए गड्ढे से बचने की कोशिश में असंतुलित हो जाते हैं, जिससे हादसे की स्थिति बन जाती है। शहर के इस व्यस्त मार्ग पर बने गड्ढे ने वाहन चालकों के लिए परेशानी और खतरा दोनों बढ़ा दिए हैं। स्थिति रात के समय और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। अंधेरा होने के कारण यह गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता और मुख्य सड़क होने के...

सामूहिक विवाह सम्मेलन

Image
धर्म, संस्कृति, संस्कार व शिक्षा सशक्त समाज की आत्मा: पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव व साहू समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, सात बेटियों का हुआ विवाह सागर से न्यूज: 15 मार्च,2026 सागर| शिक्षित परिवार सशक्त समाज के निर्माण की बुनियाद होता है। धर्म, संस्कृति, संस्कार और शिक्षा समाज के ऐसे आधार स्तंभ हैं जिन पर एक मजबूत और समृद्ध समाज खड़ा होता है। धर्म से निष्ठा, संस्कृति से स्वाभिमान, संस्कार से चरित्र निर्माण और शिक्षा से समाज को सामर्थ्य प्राप्त होता है। यह विचार पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जानकारी के अनुसार मोतीनगर स्थित सरस्वती गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में साहू समाज की ओर से सात बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।   पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र  सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो समाज धर्म और संस्कृति से कट जाता है, वह धीरे-धीरे ...

शादी समारोह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Image
शादी समारोह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, भोपाल रेफर सागर से न्यूज: 15 मार्च,2026 सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी तिगड्डा के पास एक शादी समारोह में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे के पास स्थित ग्राम बाग खेजरा में शनिवार रात एक शादी समारोह आयोजित था। समारोह में शामिल होने के लिए बब्लू पांडेय भी पहुंचे थे। वहीं अनिल पांडेय भी मौजूद था। दोनों के बीच पहले से मारपीट की पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे झूमाझटकी में बदल गई। मौके ...

हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

Image
  हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे के पैर में गोली लगी अस्पताल में भी बदमाशों ने चलाई गोलियां सागर से न्यूज: 14 मार्च,2026 भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के गैंगवार की एक बड़ी घटना सामने आई। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में लल्लू रईस का बेटा इमरान घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है। गोलीबारी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  घायल इमरान को तुरंत इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और अस्पताल परिसर में दोबारा फायरिंग कर दी। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गोलियां अस्पताल की खिड़कियों और दीवारों में जा लगीं। हालांकि इस दूसरी फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार यह मामला अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दोनों थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बेटे का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी लल्लू रईस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज ...

अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज कल्याण परिषद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Image
  अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज कल्याण परिषद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति सागर से न्यूज: 13 मार्च,2026 सागर: अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज कल्याण परिषद द्वारा सागर संभाग और जिले में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवलाल चौहान (खलीफा), राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सरवन करोसिया (बाल्मीकि समाज रत्न), मध्यप्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल चुटीले (उस्ताद) तथा प्रदेश महामंत्री कमलेश चुटीले की अनुशंसा पर सागर क्षेत्र के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके तहत रुपेश पारोची को सागर संभाग अध्यक्ष, नंदराम (नंदू) वाल्मीकि को सागर जिला अध्यक्ष तथा सतीश (गोलू) करोसिया को सागर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई देते हुए समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि समाज...

कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण

Image
होटल क्राउन पैलेस में कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर की सख्त जांच सागर से न्यूज: 12 मार्च,2026 जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में  कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने शहर के प्रमुख होटल क्राउन पैलेस में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से होटल में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी सीधे होटल की रसोई तक पहुंचे और वहां उपयोग हो रहे गैस सिलेंडरों की स्थिति देखी। उन्होंने सिलेंडरों की श्रेणी और उपयोग की व्यवस्था की जानकारी ली तथा कर्मचारियों से भी पूछताछ की। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग न हो रहा हो। जांच के दौरान सभी सिलेंडर व्यावसायिक श्रेणी के पाए गए और कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग में नहीं मिला। अधिकारियों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया, हालांकि उन्होंने होटल प्रबंधन को भविष्य में भी नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  ने क...

पार्षद के घर हमला करने वाले बदमाश की निकली हेकड़ी,

Image
पार्षद के घर हमला करने वाले बदमाश की निकली हेकड़ी, पुलिस ने घुमाया जुलूस सागर से न्यूज: 8 मार्च,2026 मोतीनगर थाना क्षेत्र के केशवगंज वार्ड में महिला कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर के बाहर धारदार हथियार लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपी  के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनका जुलूस निकाला। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां कुछ दिन पहले उन्होंने पार्षद के घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से गेट पर वार किए थे और दोबारा मुखबिरी करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान केशवगंज वार्ड में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर निकल आए और आरोपी को पुलिस की निगरानी में पैदल ले जाते हुए देखा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में केशवगंज वार्ड निवासी इम्तियाज अहमद ...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम

Image
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम 10 करोड़ की फिरौती के लिए व्यापारी के घर फेंकने थे 6 पेट्रोल बम, शूटर गिरफ्तार सागर से न्यूज: 5 मार्च,2026 अशोकनगर पुलिस ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय शूटर गैंग लॉरेंस बिश्नोई की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया 19 वर्षीय आरोपी मनीष जांगिड़ राजस्थान का रहने वाला है, जो शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने और दहशत फैलाने के लिए उनके घर पर 6 पेट्रोल बम से हमला करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को बम और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 फरवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस नोट के जरिए हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बा...

केंद्रीय जेल में छुट्टी के दिन कैदी से मुलाकात पर बवाल

Image
केंद्रीय जेल में छुट्टी के दिन कैदी से मुलाकात पर बवाल मिठाई लेकर पहुंचे परिजनों का वीडियो वायरल, विशेष अनुमति पर उठे सवाल सागर से न्यूज: 3 मार्च,2026 सागर। सागर की केंद्रीय जेल होली के दिन हुई एक कथित विशेष मुलाकात को लेकर सुर्खियों में है। अवकाश के दिन जब सामान्य मुलाकात बंद रहती है, उसी दिन एक कैदी से उसके परिजनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में परिजन मिठाई के डिब्बे हाथ में लिए जेल के मुख्य प्रवेश द्वार से भीतर जाते दिखाई दे रहे हैं। सागर से न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  होली की सुबह अधिकांश कैदियों के परिजन मुलाकात की उम्मीद लेकर जेल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अवकाश का हवाला देकर लौटा दिया गया। इसी बीच एक परिवार के जेल परिसर में प्रवेश का दृश्य वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए।  सूत्रों के अनुसार, कोलकाता निवासी एक कैदी से मिलने उसके परिजन सागर पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि उन्...

हिस्ट्रीशीटर के कंधों पर झूमे टीआई

Image
हिस्ट्रीशीटर के कंधों पर झूमे टीआई, थाने में मनाया जन्मदिन; वीडियो वायरल होते ही निलंबन सागर से न्यूज: 2 मार्च,2026 मुरैना। मुरैना जिले के जौरा थाने में पदस्थ टीआई दर्शन लाल शुक्ला का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी अपने जन्मदिन के मौके पर एक हिस्ट्रीशीटर के कंधों पर बैठे नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।  जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे थाना परिसर में ही टीआई का जन्मदिन मनाया गया।  समारोह में केक काटा गया, फूलमालाएं पहनाई गईं और स्टाफ सहित कई लोग मौजूद रहे। इसी दौरान एक युवक ने टीआई को अपने कंधों पर बैठा लिया और परिसर में घुमाया। पीछे-पीछे पुलिसकर्मी और अन्य लोग चलते दिखाई दे रहे हैं।  जांच में सामने आया कि टीआई को कंधों पर उठाने वाला युवक लवकुश शर्मा है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। 12 जून 2025 को उसे 18 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।  पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, करीब 13 लाख रुपए की...

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित

Image
  सागर भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित 35 सदस्यीय टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री; अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन सागर से न्यूज: 1 मार्च, 2026 सागर| भारतीय जनता पार्टी की सागर जिला इकाई में लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा और सहमति के बाद 35 सदस्यीय टीम की घोषणा की। नई टीम में संगठनात्मक अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष  श्याम तिवारी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद से कार्यकारिणी गठन को लेकर लगातार मंथन चल रहा था। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद अब इस पर अंतिम मुहर लगी है। नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा महिला प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता देते हुए 8 महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों को भी संगठन में स्थान देकर आगामी चुनावी रणनीति को धार देने का प्रयास किया गया है।   सूत्रों के अनुसार, आगामी नगरीय निकाय और संगठनात्म...

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

Image
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन सागर से न्यूज: 1 मार्च,2026 सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा रासायनिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय विज्ञानों में उभरते अवसर एवं वैश्विक चुनौतियाँ : सतत भविष्य की दिशा में विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अभिमंच सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन  रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से तथा विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास निदेशालय तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. ए. पी. दाश रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनाश विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के प्रो. सैमुअल एडेलोजू उपस्थित रहे। सम्मेलन के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर थे। आयोजन के संयोजक प्रो. रत्नेश दास रहे। विशेषज्ञों के रूप में प्रो. भुवनेश गुप्ता, प्रो. रघुवय्या, प्रो. जी. एल. पटेल, बेल्जियम से डॉ. अमित हारित, डॉ. श्वेता व्यास, डॉ. मन्नान, डॉ. दीपक ...