भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित
सागर भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित
35 सदस्यीय टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री; अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन
सागर से न्यूज: 1 मार्च, 2026
सागर| भारतीय जनता पार्टी की सागर जिला इकाई में लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा और सहमति के बाद 35 सदस्यीय टीम की घोषणा की। नई टीम में संगठनात्मक अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष श्याम तिवारी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद से कार्यकारिणी गठन को लेकर लगातार मंथन चल रहा था। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद अब इस पर अंतिम मुहर लगी है। नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा महिला प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता देते हुए 8 महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों को भी संगठन में स्थान देकर आगामी चुनावी रणनीति को धार देने का प्रयास किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आगामी नगरीय निकाय और संगठनात्मक अभियानों को ध्यान में रखते हुए टीम का गठन किया गया है। कई पदाधिकारियों को उनके पूर्व कार्यकाल के प्रदर्शन के आधार पर दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल कर संतुलन साधा गया है।
ये बने जिला उपाध्यक्ष
जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल और पुष्पेंद्र परिहार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला महामंत्री
सुमित यादव, चेतराम अहिरवार और चैन सिंह ठाकुर
जिला मंत्री
जयंती मौर्य, अर्जुन पटेल, संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा, सविता साहू, आफिसर यादव, राहुल वैद्य और आसमा जैन
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास सांधेलिया को दी गई है। सह-कोषाध्यक्ष के रूप में सुषमा यादव और सुमित्रा इंद्रकुमार राय को नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में देवेंद्र कटारे तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में भूपेंद्र नामदेव और सपना कमल कुर्मी को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बनाए गए हैं, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा और साहबराज यादव को जिम्मेदारी मिली है। सोशल मीडिया संयोजक अंशुल सिंह परिहार तथा सह संयोजक जय सोनी और तृप्ति बाबू सिंह लोधी बनाए गए हैं। आईटी विभाग के जिला संयोजक बालकिशन सोनी तथा सह संयोजक के रूप में सोनू उपाध्याय और रामेश्वर नेमा की नियुक्ति की गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। अनुभवी नेताओं की पुनर्नियुक्ति से जहां संगठनात्मक स्थिरता का संदेश गया है, वहीं युवाओं और महिलाओं को अवसर देकर विस्तार की रणनीति स्पष्ट दिखाई दे रही है।
नई टीम के गठन के साथ ही अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जिला इकाई आगामी अभियानों और चुनावी तैयारियों में किस तरह अपनी भूमिका निभाती है।

Comments
Post a Comment