चंद्रापार्क चौपाटी के बकायेदारों पर स्मार्ट सिटी की सख्ती, दुकानों में तालाबंदी
चंद्रापार्क चौपाटी के बकायेदारों पर स्मार्ट सिटी की सख्ती, दुकानों में तालाबंदी बार-बार नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों को अंतिम चेतावनी, सोमवार तक भुगतान नहीं हुआ तो आवंटन होगा निरस्त सागर से न्यूज: 30 जुलाई,2026 (गुरुवार) सागर। राजस्व वसूली को लेकर सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले चंद्रापार्क चौपाटी के दुकानदारों के खिलाफ गुरुवार को तालाबंदी की कार्रवाई की गई। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब केवल नोटिस जारी करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने वालों के आवंटन भी निरस्त किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित चंद्रापार्क चौपाटी की 14 दुकानों का आवंटन वर्ष 2022-23 में किया गया था। अनुबंध के तहत प्रत्येक दुकान के लिए करीब 14 लाख रुपये जमा किए जाने थे। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं होने पर दुकानदारों ने समय मांगा, जिसे प्रबंधन ने स्वीकार भी किया। इसके बावजूद कई दुकानदार पूरी राशि जमा नहीं कर सके। बाद में कई बार नोटिस जारी किए गए, जिनके बाद...