सोमवार को सागर सब्जी मंडी में अवकाश पर असमंजस, थोक व्यापार रहेगा बंद
सोमवार को सागर सब्जी मंडी में अवकाश पर असमंजस, थोक व्यापार रहेगा बंद सागर से न्यूज: 31 जनवरी,2026 सागर शहर की तिलकगंज स्थित मुख्य सब्जी मंडी में सोमवार के व्यापारिक अवकाश को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। थोक व्यापारियों द्वारा अवकाश की घोषणा किए जाने के बाद मंडी परिसर में अलग-अलग संदेशों वाले बैनरों ने व्यापारियों, किसानों और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर जहां एक ओर सोमवार को मंडी बंद रहने की सूचना वाला फ्लेक्स लगाया गया है, वहीं उसी गेट पर एक अन्य फ्लेक्स में मंडी खुली रहने का उल्लेख किया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सोमवार को मंडी में वास्तविक स्थिति क्या रहेगी। इस पूरे मामले पर आदर्श थोक फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि 14 तारीख को हुई बैठक में लिया गया निर्णय यथावत रहेगा। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़े सभी थोक व्यापारी सोमवार को अपना व्यापार पूरी तरह बंद रखेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह प्रतिबंध केवल थोक व्यापारियों पर लागू होगा। मंडी परिसर खुला रहेगा और किस...