डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्र पंचायत

 डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्र पंचायत

मूलभूत सुविधाओं और छात्रसंघ चुनाव को लेकर जोरदार प्रदर्शन


सागर से न्यूज: 30 जनवरी,2026

सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज गौर यूथ फोरम के आह्वान पर एक छात्र पंचायत का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौर मूर्ति पर एकत्र हुए और अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा की।

छात्र पंचायत के बाद सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कुलपति को संबोधित एक ज्ञापन कुलानुशासक और रजिस्ट्रार को सौंपा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं।छात्रों की प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों में भोजन एवं पीने के पानी की गंभीर समस्या, परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों की बीमा राशि का लंबित भुगतान और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था शामिल रहीं। ज्ञापन सौंपने के बाद विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसी दौरान शिक्षकों के एक धड़े द्वारा संपन्न कराए जा रहे शिक्षक संघ चुनाव के विरोध में छात्र चुनाव स्थल पर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों का कहना था कि जब शिक्षकों के चुनाव कराए जा सकते हैं, तो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत छात्रसंघ चुनाव भी तत्काल कराए जाएं। इसके बाद विद्यार्थियों ने रैली के रूप में पूरे विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण किया और “विद्यार्थी एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने साफ कहा कि विश्वविद्यालय की इन समस्याओं से वे लंबे समय से परेशान हैं और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस छात्र आंदोलन में भरत सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष, गौर यूथ फोरम विवि परिक्षेत्र), मनीष बोहरे, आशुतोष पाठक, आनंद पाठक, अंशुल शर्मा (NSUI अध्यक्ष), जानवेन्द्र सिंह ठाकुर, मोहित सिंह, शशि मिश्रा, हिमांशु तिवारी, मनु डोन, दीपक स्वामी, प्रसून पटेल, यश सिंह चौहान, शुभ पाठक, शिवांस, मुस्कान पटेल, आयुष वर्मा, धर्मराज, अमन पटेल, अराधना जैन, पुण्य प्रताप पटेल, अनुराग यादव, दीपेन्द्र राय, अंशिका कुर्मी, आशी जैन, दिवा दीक्षित, दिव्यांशी श्रीवास्तव, वैभव धुरिया, महिमा प्यासी, आकाश पांडे, अशोक कुमार प्रजापति, अदिति जैसवाल, सास्वत जैन, पवन दुवे, आयुष राज तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह