अचानक गोपालगंज थाने पहुंचे आईजी-एसपी, पुलिसिंग के तौर-तरीकों पर दिया जोर
अचानक गोपालगंज थाने पहुंचे आईजी-एसपी, पुलिसिंग के तौर-तरीकों पर दिया जोर आमजन से संवाद बढ़ाने, संवेदनशील व्यवहार और सीसीटीवी को लेकर दिए निर्देश, थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा सागर से न्यूज: 30 सितंबर,2026 सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन इरशाद वली और पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया बुधवार को अचानक गोपालगंज थाने पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण में थाना परिसर और कार्यालयीन व्यवस्थाओं के साथ पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने मौजूद पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और ड्यूटी के दौरान सजगता, अनुशासन तथा संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली और विभाग की छवि को लेकर भी अधिकारियों ने विशेष जोर दिया। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि आमजन के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए, जिससे उनमें सुरक्षा की भावना मजबूत हो और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। अधिकारियों ने अपने आचरण और व्यवहार का विशेष ध्यान रखने तथा ऐसा कोई कृत्य नहीं करने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो।...