सागर में रातभर चला पुलिस का ऑपरेशन:

सागर में रातभर चला पुलिस का ऑपरेशन: 64 स्थाई वारंटी और 204 गिरफ्तारी वारंट तामील, 4 फरार आरोपी भी पकड़े

600 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे मैदान में, 328 गुंडा-हिस्ट्रीशीटर व निगरानी बदमाशों की चेकिंग, 183 होटल-ढाबों पर दबिश



सागर से न्यूज: 30 सितंबर,2026 
सागर। जिले में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने मंगलवार रात बड़ा ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कांबिंग गश्त की गई। 600 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रातभर अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे। इस दौरान वारंटियों की तलाश के साथ गुंडा, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी अपराधियों की भी चेकिंग की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 64 स्थाई वारंट तामील किए गए, जबकि 204 गिरफ्तारी वारंट में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गंभीर मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। कांबिंग गश्त में पुलिस ने निगरानी सूची में शामिल अपराधियों पर भी फोकस रखा। जिलेभर में 328 गुंडा, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी अपराधियों की भौतिक रूप से चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने इनके वर्तमान ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने रात में होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों की भी जांच की। 183 स्थानों पर औचक दबिश देकर सघन चेकिंग की गई। अवैध शराब के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज कर शराब जब्त की गई। खुरई थाना क्षेत्र में धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 287 वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया खुद पूरी रात फील्ड में रहे और अभियान की निगरानी करते रहे। पुलिस के अनुसार उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर टीमों की कार्रवाई का जायजा लिया और मौके से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक और जिले के सभी एसडीओपी भी अपने क्षेत्रों में टीमों के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरार आरोपियों, वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

एक नंबर... दो बसें! आरटीओ की चेकिंग में खुला ‘डबल नंबर’ का राज

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा