धामोनी की 900 साल पुरानी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग तेज
धामोनी की 900 साल पुरानी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग तेज दरगाह प्रबंध कमेटी ने कलेक्टर व एसपी को लिखा पत्र, सालाना उर्स से पहले कार्रवाई की अपील सागर से न्यूज: 28 अप्रैल,2026 ( मंगलवार) सागर| सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वाले बाबा की दरगाह को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दरगाह परिसर स्थित 900 साल पुरानी धामोनी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग की है। उन्होंने आगामी सालाना उर्स को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। काजी खान बहादुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम इस्हाकपुरा (धामोनी), तहसील बण्डा, जिला सागर में स्थित इस ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण हिजरी सन 1085 (1676 ईस्वी) में हुआ था। तब से लेकर आज तक मुस्लिम समुदाय के लोग यहां नियमित रूप से पांचों वक्त की नमाज अदा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर 2024 को पुरातत्व विभाग, उपमंडल सागर के अमले द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्ट कारण के मस्जिद में ताला लगा दिया गया, जिसके च...