नेमा समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से करेगा भेंट, हिंडोरिया स्थित धार्मिक स्थल के विकास की उठेगी मांग

नेमा समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से करेगा भेंट, हिंडोरिया स्थित धार्मिक स्थल के विकास की उठेगी मांग

सागर से न्यूज: 14 अप्रैल, 2026 (मंगलवार)

सागर| सागर सकल नेमा समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान खुरई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से भी मुलाकात कर समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। समाज के सक्रिय सदस्य अतुल नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेमा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही भोपाल जाकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट करेगा। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य दमोह जिले के हिन्डोरिया में स्थित नेमा समाज के धार्मिक स्थल की जर्जर स्थिति को सरकार के समक्ष रखना है। श्री नेमा ने बताया कि यह धार्मिक स्थल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। यदि इस स्थल का विकास संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाता है, तो न केवल यह स्थल पुनः विकसित हो सकेगा, बल्कि समाज की समृद्ध विरासत को भी संरक्षित किया जा सकेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए राज्य स्तर पर नेमा समाज के पदाधिकारी भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे, ताकि सरकार तक एकजुटता के साथ अपनी मांग रखी जा सके।इस अवसर पर डॉ. डी.पी. नेमा, कमलेश नेमा, योगेश नेमा, प्रेमनारायण नेमा, मुकेश नेमा, राजू नेमा, गगन नेमा, ओम नेमा, श्रीकांत नेमा, प्रांजल नेमा, शिवम नेमा, नवीन नेमा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर धार्मिक स्थल के विकास में सहयोग प्रदान करेगी।




Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की