मेहनत का परचम

मेहनत का परचम: अलबीरा खान ने जिला मेरिट में बनाई खास पहचान



सागर से न्यूज: 18 अप्रैल,2026 (शनिवार)

सागर। मध्यप्रदेश के बालाघाट के एक निजी स्कूल की  छात्रा अलबीरा खान ने बारहवीं मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। वाणिज्य संकाय की मेधावी छात्रा अलबीरा ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अलबीरा खान का ननिहाल सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड में स्थित है, जहां उनकी इस सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वह सागर के समाजसेवी हाफिज आबिद राईन साहब की भांजी हैं, जिससे सागर क्षेत्र में भी गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने अलबीरा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की