धामोनी उर्स की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

 धामोनी उर्स की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

विधायक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा


सागर से न्यूज: 14 अप्रैल,2026 (मंगलवार)

सागर| बंडा विधानसभा अंतर्गत धामोनी दरगाह शरीफ में आयोजित होने वाले वर्ष 2026 के वार्षिक उर्स को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु तहसील कार्यालय बंडा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, उर्स कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता विधायक एवं उर्स कमेटी के अध्यक्ष (पदेन) वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा की गई। बैठक में उर्स के सफल आयोजन हेतु विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि धामोनी उर्स क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, सुरक्षा, यातायात एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 


बैठक में एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि, तहसीलदार मोहित जैन, थाना प्रभारी अंजली उदेनिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी विभागों को उनके दायित्वों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रूपेश रोशन खरे, महेंद्र सिंह महूना, पार्षद रफीक सिद्दीकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं उर्स कमेटी के मोहम्मद जकी खान, अय्यूब खान, रईस मकरानी, शाहिद अली उर्फ लल्लू, नाजिर खान (शाहगढ़), सुनील जैन मगरधा, इस्लाम मकरानी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
धामोनी दरगाह शरीफ में आयोजित होने वाला वार्षिक उर्स क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन है। बैठक के बाद प्रशासन एवं उर्स कमेटी द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।




Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की