युवा नेता रिशांक तिवारी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

युवा नेता रिशांक तिवारी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने से बढ़ा कद, संगठन ने जताया विश्वास



सागर से न्यूज: 2 अप्रैल,2026 (गुरुवार)

भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए सागर के युवा नेता रिशांक तिवारी को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में शामिल किया है। इस नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते प्रभाव और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।पार्टी द्वारा जारी नई सूची में इस बार जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। इसी क्रम में रिशांक तिवारी को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। उल्लेखनीय है कि रिशांक तिवारी क्षेत्र में युवाओं के बीच एक चर्चित नाम हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता ने उन्हें संगठन में अलग पहचान दिलाई है। प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में तिवारी अब पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह निर्णय आगामी चुनावों को देखते हुए उठाया गया एक रणनीतिक कदम है, जिससे मीडिया और जनसंपर्क के स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी।रिशांक तिवारी को मिली इस जिम्मेदारी से सागर जिले में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसे क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की