शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम
शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम गांधी प्रतिमा पर आयोजित
सागर: शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम शुक्रवार को पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव विजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। ध्वजवंदन के पश्चात उपस्थित सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी–जी राम जी)” किया जाना केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि ग्रामीणों के वैधानिक रोजगार अधिकारों को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया गंभीर कदम है। चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू मनरेगा एक अधिकार आधारित कानून है, जिसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को रोजगार मांगने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। यदि 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता देना सरकार की बाध्यता है।
कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी राजा साहू के भाई, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक के भतीजे एवं मोहन नगर वार्ड निवासी मनोहर लाल शुक्ला के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, जितेंद्र सिंह रोहण, राकेश राय, संदीप चौधरी, हरिश्चंद्र सोनवार, सागर साहू, एडवोकेट वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, योगराज कोरी, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, रेखा सोनी, रजिया खान, गीता पटेल, दीनदयाल तिवारी, मुकेश खटीक, नितिन पचौरी, प्रीतम यादव, आनंद हैला, अंकुर यादव, प्रवीण यादव, परख शुक्ला, फहीम अंसारी, शिवा चौधरी, सत्यम रोहित, लल्ला यादव, साजिद राइन, नफीस खान, मयंक ठक्कर, दीपेंद्र राजपूत, भोला सेन, रोहित वर्मा, कल्याण अहिरवार, सुरेंद्र करोसिया, राजा बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment