गौर यूथ फोरम की विवि इकाई का विस्तार

गौर यूथ फोरम की विवि इकाई का विस्तार


सागर से न्यूज: 24 जनवरी,2026

सागर: गौर यूथ फोरम की विश्वविद्यालय इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकारिणी विस्तार के तहत भरत सोनी को विश्वविद्यालय परिक्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रौनक यादव, आर्य मोदी, यशराज सिंह ठाकुर, पवन दुबे और महिमा प्यासी को जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद के लिए अमन कुमार, सागर पांडे, अदिति जायसवाल और लक्की दुबे को नियुक्त किया गया। इसके अलावा मंत्री पद पर आशीष विश्वकर्मा, अर्जुन सेन, आराध्य तिवारी, आयुष नेगी और नासिर खान को संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में महासचिव के रूप में आकाश गुरु, आकाश पांडे और विश्वजीत सिंह ठाकुर तथा मंत्री पद पर मौसम तिवारी, अशोक कुमार प्रजापति और सजल सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।

इसी अवसर पर संगठन की जिला इकाई को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए जानवेन्द्र सिंह ठाकुर को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही गौर यूथ फोरम की जिला इकाई की पूरी कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बताया गया कि यह सभी नियुक्तियाँ प्रदेश महामंत्री अक्षत जैन, मोहित सिंह और अंकित ठाकुर की अनुशंसा पर की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम के अंत में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।







Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह