आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

शुक्रवारी इलाके में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार



सागर से न्यूज: 22 जनवरी,2026 

सागर: शुक्रवारी इलाके में आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गोपालगंज पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  प्रधान आरक्षक दीपक व्यास अपने हमराह आरक्षक रणवीर एवं चन्द्रकांत के साथ कस्बा गश्त पर थे, इसी दौरान दर्जियाना मस्जिद, शुक्रवारी क्षेत्र के पास नीले रंग की बिना नंबर मोटरसाइकिल से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिस पर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पूरी संयमित और विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसकी पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख अयान पिता शेख हमीद, उम्र 19 वर्ष, निवासी दर्जियाना मस्जिद के पास, शुक्रवारी, सागर बताया। आरोपी की मौखिक सहमति से ली गई तलाशी में उसकी कमर के दाहिने ओर लोहे का देशी कट्टा खोंसा हुआ मिला, जबकि उसके पास से एक रियलमी 13 प्रो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। रोड लाइट की रोशनी में जांच करने पर कट्टे में कोई कारतूस नहीं पाया गया और आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा (नाल लंबाई लगभग 11 सेमी, बट पर दोनों ओर लकड़ी लगी), एक नीले रंग की बिना नंबर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिसे थाना लाकर हवालात में बंद किया गया तथा जप्तशुदा सामग्री मालखाने में जमा कराई गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक व्यास, आरक्षक रणवीर एवं चन्द्रकांत की सराहनीय भूमिका रही। 



पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी भी तरह का प्रभाव या पहचान दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार रात्रि में भी शुक्रवारी और शनिचरी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहा और पुलिस ने संदिग्धों पर कड़ी नजर रही एवं पुलिस ने रास्ते में लोगों की पूरी चेकिंग भी की।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह