एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया में आपत्तियों को लेकर मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सागर से न्यूज: 31 जनवरी,2025

सागर जिले के राहतगढ़ में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई आपत्तियों को लेकर  मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर आया। मुस्लिम बहुल इलाकों के लोगों ने मतदान का अधिकार छीनने की साजिश का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम समाज के लोग झंडा चौक पर एकत्रित हुए, जहां से यूसुफ चौराहा, बस स्टैंड होते हुए हजारों की संख्या में रैली निकाली गई। रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत जिन लोगों के नामों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं, उनमें सरपंच और पार्षद भी शामिल हैं। उनका कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया एकतरफा है और इससे मुस्लिम समाज के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन लोगों पर आपत्ति दर्ज की गई है, उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार है और किसी भी समाज से इसे छीना नहीं जा सकता। इस मामले में एसडीएम  ने कहा कि आपत्तियां दर्ज की गई हैं और उनकी प्राथमिक स्तर पर जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत की जा रही है। मुस्लिम समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो वे माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह