पार्षद कप 2026

क्रिकेट का महाकुंभ: आज से शुरू होगा पार्षद कप 2026


सागर से न्यूज: 28 जनवरी, 2026

सागर: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से पार्षद कप 2026 का आयोजन 29 जनवरी गुरुवार से किया जा रहा है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मधुकरशाह वार्ड की पार्षद रिचा सिंह के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। सभी मुकाबले बस स्टैंड के पास स्थित सिटी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 8-8 ओवर के सुपर नॉकआउट मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शहर की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। जानकारी के अनुसार मैच कार्यक्रम में पहला मुकाबला सुबह 10:00 बजे डॉ. राहुल टाइटंस बनाम सूर्या 11, दूसरा मुकाबला दोपहर 12:20 बजे यूथ लाइट 11 बनाम फहीम 11, तीसरा मुकाबला दोपहर 02:00 बजे सिविल लाइन 11 बनाम बीएमसी 11 के बीच होगा।  

आयोजक पार्षद रिचा सिंह ने बताया कि पार्षद कप का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह