अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज कल्याण परिषद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज कल्याण परिषद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
सागर से न्यूज: 13 मार्च,2026
सागर: अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज कल्याण परिषद द्वारा सागर संभाग और जिले में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवलाल चौहान (खलीफा), राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सरवन करोसिया (बाल्मीकि समाज रत्न), मध्यप्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल चुटीले (उस्ताद) तथा प्रदेश महामंत्री कमलेश चुटीले की अनुशंसा पर सागर क्षेत्र के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके तहत रुपेश पारोची को सागर संभाग अध्यक्ष, नंदराम (नंदू) वाल्मीकि को सागर जिला अध्यक्ष तथा सतीश (गोलू) करोसिया को सागर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई देते हुए समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और उसके विकास के लिए संगठन को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी हर स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
सम्मान समारोह के अवसर पर अशोक भारती (मुखिया), सूरज मछन्दर (उस्ताद), सुरेन्द्र चौहान (भगत), जानी बाबू मछन्दर, वीरेन्द्र करोसिया (उस्ताद), सुभाष नाहर, सुनील बोहत, विनय सोदिया, विनीस पथरोल, नीलेश चुटीले, डॉ. नरेश घारु, अनीस पथरोल, सोनू चुटीले, संदीप चौहान, राहुल चौहान, विवेक सोदिया, अभन्ति करोसिया, साहिल सारवान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment