डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन


सागर से न्यूज: 1 मार्च,2026

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा रासायनिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय विज्ञानों में उभरते अवसर एवं वैश्विक चुनौतियाँ : सतत भविष्य की दिशा में विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अभिमंच सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन  रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से तथा विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास निदेशालय तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. ए. पी. दाश रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनाश विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के प्रो. सैमुअल एडेलोजू उपस्थित रहे। सम्मेलन के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर थे। आयोजन के संयोजक प्रो. रत्नेश दास रहे। विशेषज्ञों के रूप में प्रो. भुवनेश गुप्ता, प्रो. रघुवय्या, प्रो. जी. एल. पटेल, बेल्जियम से डॉ. अमित हारित, डॉ. श्वेता व्यास, डॉ. मन्नान, डॉ. दीपक चौपड़ा सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस से भी कई विशेषज्ञ ऑनलाइन माध्यम से सम्मेलन में शामिल हुए। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान हरित रसायन, औषधीय अनुसंधान तथा पर्यावरणीय चुनौतियों जैसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। 

आयोजन समिति के सचिव डॉ. विवेक तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहना चाहिए। सम्मेलन में शोधार्थियों द्वारा मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी घोषित किए गए। उबैद सिद्धीकी, बलराम रावत, अंशुल सोनी, संध्या कुशवाहा, सत्या, अदिति गुप्ता आदि प्रतिभागियों ने पुरस्कार प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। समापन समारोह में डोफा प्रो. अजित जयसवाल एवं वैज्ञानिक प्रो. सदानंद मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह