यूसीसी पर सागर में विधायक आरिफ मसूद करेंगे जनसंवाद

यूसीसी पर सागर में विधायक आरिफ मसूद करेंगे जनसंवाद

समान कानून और समान अधिकार की थीम पर होगा सेमिनार, भोपाल से सागर पहुंचेंगे विधायक


सागर से न्यूज: 10 अक्टूबर,2026

सागर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जारी बहस के बीच 11 अक्टूबर रविवार को सागर में सेमिनार एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भोपाल के विधायक आरिफ मसूद इस कार्यक्रम में शामिल होकर यूसीसी के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से मोतीनगर चौराहे स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में होगा। कार्यक्रम की थीम 'समान कानून, समान अधिकार, सबका साथ' रखी गई है। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि  समान नागरिक संहिता का मुद्दा लंबे समय से देश में राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी विमर्श का केंद्र रहा है। विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों में विभिन्न समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर समान कानूनी व्यवस्था लागू करने की अवधारणा पर अलग-अलग विचार सामने आते रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच भी मतभेद रहे हैं। विधायक आरिफ मसूद समान नागरिक संहिता को लेकर पहले भी अपना विरोध जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में सागर में होने वाले इस जनसंवाद में उनके संबोधन पर नजर रहेगी। कार्यक्रम में यूसीसी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनके विचार सामने आने की संभावना है। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। रविवार शाम होने वाले इस सेमिनार में समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विधायक आरिफ मसूद का पक्ष और उनके विचार चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

एक नंबर... दो बसें! आरटीओ की चेकिंग में खुला ‘डबल नंबर’ का राज

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा