पुराने बस स्टैंड से ही बस संचालन जारी रखने की मांग बस ऑपरेटर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

पुराने बस स्टैंड से ही बस संचालन जारी रखने की मांग

बस ऑपरेटर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन



सागर से न्यूज: 4 मई,2026 (सोमवार)

सागर। जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन सागर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भोपाल, इंदौर एवं संबंधित रूटों पर संचालित बसों को भोपाल रोड स्थित नवीन बस स्टैंड से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए बस ऑपरेटर्स ने विधायक जैन से मांग की कि बसों का संचालन पूर्व की तरह पुराने बस स्टैंड से ही जारी रखा जाए। बस संचालकों का कहना है कि नए बस स्टैंड से संचालन शुरू होने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, वहीं बस ऑपरेटर्स एवं स्टाफ को भी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होंगी। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड से संचालन होने पर यात्रियों को सुगमता रहती है और व्यवस्थाएं भी अनुकूल हैं। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में जिला प्रशासन से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इस दौरान संतोष पांडे, अतुल दुबे, सुनील पांडे, जय कुमार जैन, तारिक कुरैशी, संतोष जैन एवं अरविंद तिवारी सहित अन्य बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की