महिला पार्षद को मिली बड़ी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में बनाया प्रदेश महासचिव

महिला पार्षद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में बनाया प्रदेश महासचिव


सागर से न्यूज: 26 मई,2026 (मंगलवार)

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रबंध समिति की घोषणा के बाद सागर शहर की सक्रिय महिला पार्षद नीलोफर अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केशवगंज वार्ड से कांग्रेस की महिला पार्षद नीलोफर अंसारी को प्रदेश स्तर पर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का महासचिव नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जारी सूची में सागर की नीलोफर अंसारी को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।नीलोफर लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। केशवगंज वार्ड की पार्षद के रूप में उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, महिला हितों एवं जनसरोकार के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं वार्डवासियों ने खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीलोफर अंजुम के अनुभव और सक्रियता का लाभ अब पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा नगरीय निकायों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पार्षद नीलोफर अंसारी ने नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।



Comments

Popular posts from this blog

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की