तार वालें बाबा का सालाना उर्स कुल व फ़ातिहा के साथ सम्पन्न
तार वालें बाबा का सालाना उर्स कुल व फ़ातिहा के साथ सम्पन्न
रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का दौर
सागर से न्यूज: 26 मई,2026 (मंगलवार)
सागर| सदर कैन्ट क्षेत्र के कमसरिया लाइन स्थित सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक हज़रत असग़र अली चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह तार वाले बाबा के सालाना उर्स के अन्तिम दिन बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।सालाना उर्स के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,युवा उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर,ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष अमित यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,युवा भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह मोकलपुर (मोनू भैया ) समाज सेवी शाहिद पहलवान,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान आदि अतिथिगणों नें फीता काटकर कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटन किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का उर्स कमेटी के द्वारा फूल मालाओं व साफा बांधकर स्वागत किया गया। तार वालें बाबा के उर्स कमेटी के समीर मकरानी नें बताया कि उर्स कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर फनकार हाज़ी मुक़र्रम अली वारसी और मास्टर सोनू कब्बाल पार्टियों के बीच तमाम रात कव्वालियों और गजलों के शानदार मुकाबले में दोनों कब्बाल पार्टियों ने शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनने के लिए लोग रात भर उर्स के मैदान पर डटे रहे और जमकर झूमते रहे। दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह में पहुंचकर मत्था टेका और फिर कव्वाली प्रोग्राम का आनंद लिया।उर्स के मौके पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट आकर्षण का केंद्र रही।



Comments
Post a Comment