Posts

धामोनी की 900 साल पुरानी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग तेज

Image
धामोनी की 900 साल पुरानी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग तेज दरगाह प्रबंध कमेटी ने कलेक्टर व एसपी को लिखा पत्र, सालाना उर्स से पहले कार्रवाई की अपील सागर से न्यूज: 28 अप्रैल,2026 ( मंगलवार) सागर| सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वाले बाबा की दरगाह को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दरगाह परिसर स्थित 900 साल पुरानी धामोनी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग की है। उन्होंने आगामी सालाना उर्स को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। काजी खान बहादुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम इस्हाकपुरा (धामोनी), तहसील बण्डा, जिला सागर में स्थित इस ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण हिजरी सन 1085 (1676 ईस्वी) में हुआ था। तब से लेकर आज तक मुस्लिम समुदाय के लोग यहां नियमित रूप से पांचों वक्त की नमाज अदा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर 2024 को पुरातत्व विभाग, उपमंडल सागर के अमले द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्ट कारण के मस्जिद में ताला लगा दिया गया, जिसके च...

बीएमसी में नवजात की मौत से मचा हड़कंप

Image
बीएमसी में नवजात की मौत से मचा हड़कंप प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप: “समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान”, कलेक्टर ने बैठाई जांच सागर से न्यूज:  26 अप्रैल 2026 ( रविवार) सागर| बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी)  में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। दैनिक भास्कर को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा समय पर उचित इलाज नहीं दिए जाने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और परिजनों के आक्रोश के बीच प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। सागर जिले के जौरा नरयावली गांव की रहने वाली रीना राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बीएमसी लेकर पहुंचे थे। परिवार को उम्मीद थी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित डिलीवरी होगी, लेकिन हालात अचानक बिगड़ गए। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर ने समय पर इलाज नहीं दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रसव के दौरान स्थिति गंभीर होने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि तत्काल इलाज मिलता, तो नवजात की जान बच सकती थी। ...

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन फर्जी मुकदमों की जांच, पत्रकारों पर हमले रोकने और सागर सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण   सागर से न्यूज: 23 अप्रैल,2026 (गुरुवार) सागर| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरयावली प्रवास के दौरान पत्रकारों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला सागर के अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने की रही। संघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हमले, दबाव और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कई मामलों में पत्रकारों पर मनमाने तरीके से आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, जो निष्पक्ष पत्रकारिता में बाधा बन रहे हैं। संघ ने मांग की ...

नए बस स्टैंड पर कलेक्टर का निरीक्षण

Image
  नए बस स्टैंड पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश सागर से न्यूज: 19 अप्रैल,2026 (रविवार) सागर| सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की सप्लाई शुद्धता की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, उपायुक्त श्री एस एस बघेल, इंजीनियर श्री संजय तिवारी, सब इंजीनियर श्री राहुल रैकवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। अरुण टाटा एवं नगर निगम की इंजीनियरों से सप्लाईएवं शुद्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपयुक्त है। उन्होंने उपस्थित केमि...

मेहनत का परचम

Image
मेहनत का परचम: अलबीरा खान ने जिला मेरिट में बनाई खास पहचान सागर से न्यूज: 18 अप्रैल,2026 (शनिवार) सागर। मध्यप्रदेश के बालाघाट के एक निजी स्कूल की  छात्रा अलबीरा खान ने बारहवीं मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। वाणिज्य संकाय की मेधावी छात्रा अलबीरा ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अलबीरा खान का ननिहाल सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड में स्थित है, जहां उनकी इस सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वह सागर के समाजसेवी हाफिज आबिद राईन साहब की भांजी हैं, जिससे सागर क्षेत्र में भी गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने अलबीरा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर

Image
गर्मी बढ़ते ही बढ़ी बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर ने खोली पोल सागर में 34 केस दर्ज, विभाग ने कसी कमर सागर से न्यूज: 17 अप्रैल,2026 (शुक्रवार) सागर। भीषण गर्मी के साथ बढ़ती बिजली खपत ने जहां सिस्टम पर दबाव बढ़ाया है, वहीं बिजली चोरी के मामलों में भी इजाफा सामने आया है। सागर शहर संभाग में अब बिजली चोरों पर स्मार्ट तकनीक भारी पड़ने लगी है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में स्मार्ट मीटर से मिले संकेतों के आधार पर 34 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है।  मुख्य अभियंता देवेन्द्र कुमार के निर्देशन और अधीक्षण अभियंता चंद्ररेखा प्रभाकर के मार्गदर्शन में शहर के साथ खुरई, बीना, रहली, बंडा और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग की टीमों ने जैसे ही स्मार्ट मीटर डेटा में गड़बड़ी देखी, तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की और कई जगहों पर मीटर से छेड़छाड़, डायरेक्ट लाइन जोड़कर बिजली उपयोग, अलग से वायरिंग और घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग जैसी अनियमितताएं उजागर हुईं।  जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ता बेहद ...

आवारा सुअरों का बढ़ता आतंक, व्यवस्था पर उठे सवाल

Image
आवारा सुअरों का बढ़ता आतंक, व्यवस्था पर उठे सवाल कांग्रेस पार्षद ने प्रशासन को चेताया—समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन सागर से न्यूज: 14 अप्रैल,2026 (मंगलवार) सागर। नगर निगम क्षेत्र में आवारा सुअरों की बढ़ती समस्या अब आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। शहर के कई वार्डों में सुअरों का खुलेआम विचरण न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है, बल्कि लोगों की दिनचर्या और धार्मिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर रहा है।  हरीसिंह गौर नगर वार्ड के पार्षद शिवशंकर ‘गुड्डू’ यादव ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि वार्ड अंतर्गत नेपाल पैलेस स्थित झिरिया माता मंदिर परिसर में सुअरों का लगातार जमावड़ा बना रहता है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले नागरिकों को इससे भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करना तक मुश्किल हो जाता है।  पार्षद श्री यादव के अनुसार यह समस्या केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर निगम के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तर...