Posts

ग्राम भैंसा में कांग्रेस की जन चौपाल

Image
ग्राम भैंसा में कांग्रेस की जन चौपाल ग्रामीणों ने लिया शराबबंदी का संकल्प सागर से न्यूज: 28 फरवरी,2026 सागर| नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों और महिलाओं ने शराब बंदी का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा बचाओ महासंग्राम और पंचायत व वार्ड स्तर पर पार्टी कमेटियों का गठन करना था। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को साझा किया, जिन्हें गंभीरता से सुनकर उनके समाधान की बात की गई। ग्राम भैंसा में विगत दिनों अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों द्वारा स्व. मनोज अहिरवार की पत्थरों से हत्या किए जाने की घटना के बाद ग्रामीण और महिलाएं नाराजगी व्यक्त करते हुए शराबबंदी का संकल्प लिया।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मध्यप्रदेश सरकार और जिला प्रभारी मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहस मेला में व्यस्त हैं, जबकि सागर ज...

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगवानी

Image
  भोपाल विमानतल पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगवानी किसान महाचौपाल में सागर की दमदार मौजूदगी, ट्रेड डील के विरोध में उठी आवाज सागर से न्यूज: 27 फरवरी,2026  सागर: भोपाल में अटल पथ पर आयोजित कांग्रेस की किसान महाचौपाल में भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।  सागर ग्रामीण से महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं मकरोनिया नपा पार्षद सीमा कमल चौधरी ने भोपाल विमानतल पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगवानी कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सागर जिले के किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा।सीमा कमल चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील से प्रदेश के किसानों खासकर सोयाबीन, दाल, गेहूं, मक्का और सरसों उत्पादकों को नुकसान हो सकता है। साथ ही दुग्ध उत्पादकों पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देग...

कुख्यात तस्कर हत्याकांड:

Image
कुख्यात तस्कर हत्याकांड: जिस पत्नी ने खाकी पर लगाए थे आरोप, उसी ने भाईयों के साथ मिलकर की थी हत्या सागर से न्यूज: 26 फरवरी,2026 मंदसौर| सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजनी गांव में 18 फरवरी को हुई कुख्यात तस्कर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस मौत के लिए परिजनों ने पुलिस की मारपीट को जिम्मेदार ठहराते हुए भारी हंगामा किया था, उसकी असल कातिल भय्यू लाला की अपनी पत्नी रुकसाना निकली। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि तस्कर की हत्या किसी बाहरी दुश्मन या पुलिस ने नहीं, बल्कि उसके सगे साले और पत्नी ने मिलकर की थी। घटना वाले दिन जब इनामी तस्कर भय्यू लाला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, तो परिजनों ने सीधा आरोप लगाया था कि दबिश देने आई पुलिस ने उसके साथ बर्बरता की, जिससे उसकी जान चली गई। मंदसौर अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई थी और तनाव को देखते हुए डॉक्टरों के विशेष पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया था। हालांकि, पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई घर के भीतर ही घूमने लगी।  गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया...

आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Image
संत समाज से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन सागर से न्यूज: 25 फरवरी,2026 सागर। आम आदमी पार्टी, सागर जिला इकाई ने संत समाज और सनातन धर्म से जुड़ी चिंता को लेकर गहन रोष व्यक्त किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की नीतियों के कारण संत समाज को बदनाम करने की राजनीति चल रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने सागर कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय एजेंसियों से सीबीआई/एसआईटी जांच की मांग करते हुए एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पिछले लगभग एक माह से उप्र सरकार तथा केंद्र की तानाशाही वाली रवैये के चलते संत समाज के वरिष्ठ संत शंकराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न केवल संत समाज में अपमान की भावना बढ़ी है, बल्कि समस्त जनमानस, हिन्दू एवं सनातन धर्म मतावलंबियों के बीच गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है।ज्ञापन सौंपते समय पार्टी नेतृत्व ने कहा कि किसी भी समाज के धर्मगुरुओं पर अनसुलझे तथा संदिग्ध ...

भैंसा नाका ईदगाह में पांच दिवसीय शबीना सम्पन्न

Image
भैंसा नाका ईदगाह में पांच दिवसीय शबीना सम्पन्न तरावीह में गूंजती रही तिलावत-ए-कुरआन, बड़ी संख्या में उमड़े अकीदतमंद •• मुफ्ती जावेद रजा कादरी मिस्बाही बयान करते हुए •• सागर से न्यूज| 24 फरवरी,2026|मंगलवार सागर। पवित्र रमजान माह के पहले पांच दिनों में शहर के भैंसा नाका स्थित ईदगाह में आयोजित 5 दिवसीय शबीना कार्यक्रम रूहानी माहौल के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पहले रोजे से लेकर पांचवें रोजे तक आयोजित विशेष तरावीह में हाफिज व कारी अल्लामा मौलाना हाजी अब्दुल रकीब मिस्बाही साहब ने पूरे एहतराम और तरतीब के साथ कुरआन शरीफ की तिलावत सुनाई। हर रात ईदगाह परिसर में नमाजियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और खशू-खुजू के साथ तरावीह की नमाज अदा कर कुरआन शरीफ सुना। पांच दिनों तक चलने वाले शबीना के दौरान पूरा माहौल इबादत, जिक्र और तिलावत से सराबोर रहा।  शबीना के समापन अवसर पर नातिया महफिल का आयोजन किया गया, जिसमें हाफिज सगीर, हाफिज शमीम, हाफिज व कारी शाह आलम, हाफिज सैयद जावेद, हाफिज सोहेल एवं सूफी शकील सहित अन्य ने नात-ए-पाक पेश...

पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को बम से उड़ाने की धमकी

Image
पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को बम से उड़ाने की धमकी सागर से न्यूज: 24 फरवरी,2026 टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। उनकी बहू, जो वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, और उनके पति को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद दो अज्ञात युवक रात के समय उनके आवास पर भी पहुंच गए और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी। 22 फरवरी की रात एक आईडी से उस पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट किया गया। कमेंट में उन्हें और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, को जान से मारने और बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उस कमेंट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया। बताया गया है कि उसी रात करीब 11 बजे देहात थाना क्षेत्र स्थित उनके बंगले पर दो युवक पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। आरोप है कि उन्होंने बाहर से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए तो द...

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, मुस्लिम समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Image
आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, मुस्लिम समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी से भड़का आक्रोश सागर से न्यूज: 23 फरवरी,2026 खुरई में सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं और बेटियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में समाज के लोग शहरी थाने पहुंचे और एसडीएम मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इसरत अली ने बताया कि खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम पलुऊआ निवासी बृजेंद्र ठाकुर, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बाबा वजनदार’ के नाम से जाना जाता है, लगातार मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो साझा कर रहे हैं। समाज का कहना है कि इन वीडियो के कारण धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट...