मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगवानी
भोपाल विमानतल पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगवानी
किसान महाचौपाल में सागर की दमदार मौजूदगी, ट्रेड डील के विरोध में उठी आवाज
सागर से न्यूज: 27 फरवरी,2026
सागर: भोपाल में अटल पथ पर आयोजित कांग्रेस की किसान महाचौपाल में भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
सागर ग्रामीण से महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं मकरोनिया नपा पार्षद सीमा कमल चौधरी ने भोपाल विमानतल पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगवानी कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सागर जिले के किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा।सीमा कमल चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील से प्रदेश के किसानों खासकर सोयाबीन, दाल, गेहूं, मक्का और सरसों उत्पादकों को नुकसान हो सकता है। साथ ही दुग्ध उत्पादकों पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी।
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के नेतृत्व में सागर से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, आशीष ज्योतिष, दीपक दुबे, देवेंद्र कुर्मी, कमल रानी आदिवासी, हल्की बाई आदिवासी, सुनील चौधरी, प्रेम नारायण अहिरवार और अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाचौपाल में शामिल हुए।



Comments
Post a Comment