ग्राम भैंसा में कांग्रेस की जन चौपाल

ग्राम भैंसा में कांग्रेस की जन चौपाल

ग्रामीणों ने लिया शराबबंदी का संकल्प



सागर से न्यूज: 28 फरवरी,2026

सागर| नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों और महिलाओं ने शराब बंदी का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा बचाओ महासंग्राम और पंचायत व वार्ड स्तर पर पार्टी कमेटियों का गठन करना था। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को साझा किया, जिन्हें गंभीरता से सुनकर उनके समाधान की बात की गई। ग्राम भैंसा में विगत दिनों अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों द्वारा स्व. मनोज अहिरवार की पत्थरों से हत्या किए जाने की घटना के बाद ग्रामीण और महिलाएं नाराजगी व्यक्त करते हुए शराबबंदी का संकल्प लिया।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मध्यप्रदेश सरकार और जिला प्रभारी मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहस मेला में व्यस्त हैं, जबकि सागर जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियां चरम पर हैं। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपराधियों और अवैध कारोबारियों के हौसलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन, वरिष्ठ नेता आर.आर. पारासर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सनरित चौधरी, नरयावली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा और अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए और नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बुंदेला ने किया और आभार आई एम खान ने व्यक्त किया। जन चौपाल में सीमा मिश्रा, अभय सिंह, मोतीलाल पटेल, साहित्य पांडेय, यूनुस खान, नियाज खान, सत्यम सिंह चौधरी, एड. रामकुमार, अच्छे लाल, महेंद्र पटेल, कल्लू अहिरवार, रशीद खान, गंगाराम केमिया, राजेश श्रीवास, फिरोज खान, शान पठान, गणेश ठाकुर, वीरेंद्र लोधी, राहुल वर्मा, कपिल अहिरवार, राजू भाई और राजेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। 







Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह