आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

संत समाज से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन



सागर से न्यूज: 25 फरवरी,2026

सागर। आम आदमी पार्टी, सागर जिला इकाई ने संत समाज और सनातन धर्म से जुड़ी चिंता को लेकर गहन रोष व्यक्त किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की नीतियों के कारण संत समाज को बदनाम करने की राजनीति चल रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने सागर कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय एजेंसियों से सीबीआई/एसआईटी जांच की मांग करते हुए एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पिछले लगभग एक माह से उप्र सरकार तथा केंद्र की तानाशाही वाली रवैये के चलते संत समाज के वरिष्ठ संत शंकराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न केवल संत समाज में अपमान की भावना बढ़ी है, बल्कि समस्त जनमानस, हिन्दू एवं सनातन धर्म मतावलंबियों के बीच गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है।ज्ञापन सौंपते समय पार्टी नेतृत्व ने कहा कि किसी भी समाज के धर्मगुरुओं पर अनसुलझे तथा संदिग्ध मामलों में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक दबाव या भेदभावपूर्ण कार्रवाई से समुदायों के विश्वास में दरार आती है, जिसके गंभीर सामाजिक परिणाम हो सकते हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान  इंजीनियर डी.के. सिंह, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, रामसेवक पवार, राजस्व एवं संगठनात्मक मामलों के लिए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, पुष्पेंद्र राजपूत जिला उपाध्यक्ष, हिरेदेश पाटकर जिला सचिव,  अमित सोनी जिला संयुक्त सचिव, माधव अहिरवार कार्यालय प्रभारी, उदय पवार वरिष्ठ कार्यकर्ता, ज्योतिष सोनी (एडवोकेट) नगर अध्यक्ष, के. के. प्रजापति वरिष्ठ सदस्य, आशुतोष कुर्मी,  लक्ष्मीकांत राज,  सुरेंद्र अहिरवार आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह