जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा
जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा सागर से न्यूज: 11 फरवरी,2026 सागर| जिला बदर का आदेश भी आदतन बदमाश को अपराध से नहीं रोक सका। बस स्टैंड पर विवाद कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर गोपालगंज पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार किया और वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उत्तर प्रदेश की सीमा तक छोड़ दिया। इस कार्रवाई से इलाके में सख्त संदेश गया है कि जिला बदर के बाद भी सक्रिय रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामला 6 फरवरी का है। बंडा निवासी बस चालक ओमप्रकाश चौरसिया अपनी बस (क्रमांक CG 04 E 2224) को गोपालगंज प्राइवेट बस स्टैंड से बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान शनिचरी निवासी इकबाल खान ने कथित तौर पर विवाद खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने चालक के साथ अभद्रता की, अश्लील गालियां दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से बस स्टैंड परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। शिकायत मिलने पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 73/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296ए और 351(2) के तहत मामला कायम किया गया। जांच के द...