चुपचाप चल रहा था जुआ फड़, वीडियो ने उठा दिया पर्दा

चुपचाप चल रहा था जुआ फड़, वीडियो ने उठा दिया पर्दा

  • देवरी थाना क्षेत्र के जंगल में रातों-रात सजती थी जुए की महफिल, एक बल्ब की रोशनी में लगते थे लाखों के दांव
  • जंगल के बीच अवैध जुआ, बाहर से बुलाए जाते थे खिलाड़ी





सागर से न्यूज: 7 फरवरी,2026
सागर जिले में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों के बीच अंधेरे में संचालित हो रहे अवैध जुआ फड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल सिर्फ एक बल्ब की रोशनी में महीनों तक चलता रहा और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दो से तीन महीनों से सक्रिय, हर रात लाखों का दांव
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो ग्राम चीमाढाना के आसपास यह जुआ फड़ पिछले 2–3 महीनों से नियमित रूप से संचालित हो रहा था। हर रात यहां सैकड़ों हजार से लेकर लाखों रुपए तक की नकदी ताश की बाज़ियों पर घूमती थी।
जिला पार नेटवर्क, बाहर से आते थे जुआरी
यह फड़ सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था। नरसिंहपुर, सिलवानी और आसपास के जिलों से जुआरियों को बुलाया जाता था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग केवल “बड़े दांव” खेलने के लिए ही यहां पहुंचते थे।
थाने की नज़रों से कैसे बचा इतना बड़ा अड्डा?
सबसे गंभीर सवाल यह है कि देवरी थाना क्षेत्र में इतने लंबे समय तक जुए का यह अड्डा कैसे चलता रहा? क्या पुलिस की निगरानी कमजोर थी, या फिर इस खेल को कहीं न कहीं अघोषित संरक्षण मिला हुआ था—यह जांच का विषय है।
वीडियो वायरल, तब जागा सिस्टम
⏩सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने कहा कि जुआ और सट्टा सामाजिक बुराई हैं और पुलिस इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि  वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




न्यूज डेस्क | सागर से न्यूज़: सागर मध्यप्रदेश : प्रकाशित : सागर ब्यूरो, 🕒 अपडेट : शनिवार, 7 फरवरी 2026 | रात 10.00 बजे


Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह