जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ठाकुर बने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ठाकुर बने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
महासभा ने संगठन विस्तार के तहत सौंपी जिम्मेदारी, युवाओं को जोड़ने का लिया संकल्प
सागर से न्यूज: 15 फरवरी 2026
सागर: अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध महासभा (मध्यप्रदेश) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ठाकुर (कानोनी) को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश 15 फरवरी 2026 को जारी किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल (पूर्व मंत्री) ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सर्वजीत सिंह ठाकुर के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से युवा मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्यरत सर्वजीत सिंह ठाकुर क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पहचाने जाते हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वे युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाएंगे। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

Comments
Post a Comment