शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत

शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत



सागर से न्यूज: 13 फरवरी,2026

सागर। शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला कुआं के पास शादी समारोह के दौरान चली गोली में बैंड बजाने गए एक नाबालिग युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने गया था। इसी दौरान राइफल से अचानक गोली चल गई, जो उसे जा लगी। गोली लगते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में उसके साथी अस्पताल पहुंच गए। 



 

आक्रोशित परिजन थाने के बाहर बीच सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सीएसपी ललित कुमार कश्यप एवं थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की जांच जारी थी।




Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह