कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस से झड़प

एफआईआर नहीं लिखे जाने पर कलेक्टर कार्यालय घेराव

कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस से झड़प. धक्का-मुक्की की स्थिति



सागर से न्यूज 4 फरवरी,2026

सागर. संत रविदास जयंती के अवसर पर बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुआं में निकाली गई रैली के दौरान विवाद हो गया. विवाद के बाद अहिरवार समाज के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए. घटना के बाद समाज के लोग रात में बहेरिया थाना पहुंचे. आरोप है कि रात करीब दो बजे तक थाने में बैठे रहने के बावजूद तत्कालीन थाना प्रभारी एवं ट्रेनी सीएसपी प्रतिमा जैन द्वारा उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. इससे नाराज समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट से अंदर जाने का प्रयास करने लगे. वहां तैनात गोपालगंज पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को परिसर से बाहर कर मुख्य गेट बंद कर दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को गेट नंबर दो पर बुलाया गया. जहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया.प्रदर्शन कर रहे समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद बहेरिया थाना प्रभारी ट्रेनी सीएसपी प्रतिमा जैन ने उनकी सुनवाई नहीं की. न तो समय पर एफआईआर दर्ज की गई और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की गई. इसी को लेकर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की गई. अहिरवार समाज की ओर से पवन अहिरवार. प्रशांत अहिरवार. नीलेश अहिरवार. समीर अहिरवार और अंकित अहिरवार ने गांव के ही राजेश पिता गुलजार लोधी. भूपेंद्र पिता खिलान सिंह लोधी. महाराज पिता लक्ष्मन सिंह लोधी. धनसिंह पिता लक्ष्मन लोधी. बहादुर लोधी. अंकित पांडे. दीपक पांडे. जनक लोधी. शिवराज लोधी. आदित्य उर्फ अद्दू पांडे सहित अन्य लोगों के नाम शिकायत में दर्ज कराए हैं. फिलहाल बहेरिया पुलिस ने एससी एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि किसकी शिकायत पर किसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. इसकी जानकारी पुलिस द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है.

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह