सागर में राजश्री की कालाबाजारी की चर्चा, कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

सागर में राजश्री की कालाबाजारी की चर्चा, कीमतों में लगातार बढ़ोतरी



सागर से न्यूज: 16 फरवरी,2026

शहर में इन दिनों राजश्री पान मसाला की कथित कालाबाजारी को लेकर बाजार में हलचल बनी हुई है। छोटे दुकानदारों का आरोप है कि थोक स्तर पर कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कई खुदरा व्यापारियों ने बताया कि राजश्री का बड़ा पैकेट पहले 320 रुपये में उपलब्ध था, जो अब बढ़कर 380 रुपये तक पहुंच गया है और आगे और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। इसी प्रकार छोटा पैकेट 230 रुपये से बढ़कर 280 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि 10 पाउच की गड्डी 180 रुपये से बढ़कर 210 रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि थोक स्तर पर प्रति पैकेट लगभग 50 रुपये तक अतिरिक्त लाभ लिया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस बढ़ी हुई राशि का कोई फायदा छोटे दुकानदारों को नहीं मिल रहा, बल्कि उन्हें महंगे दाम पर माल खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनका मुनाफा घट रहा है। खुदरा विक्रेताओं ने प्रशासन से बाजार की जांच कराने और जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ और बढ़ सकता है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह