एमपी कांग्रेस में सख्ती: चार जिलों की कार्यकारिणी भंग, नए सिरे से होगा गठन
एमपी कांग्रेस में सख्ती: चार जिलों की कार्यकारिणी भंग, नए सिरे से होगा गठन
सागर कांग्रेस की भी जिला कार्यकारिणी भंग
सागर से न्यूज: 13 फरवरी,2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए चार जिलों—छिंदवाड़ा, सागर, मऊगंज और झाबुआ की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। यह कार्रवाई पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के बाद की गई है। अब तय मानकों के अनुरूप नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर पदाधिकारियों की संख्या सीमित रखी जाए। छोटे जिलों में अधिकतम 31 और बड़े जिलों में 51 सदस्यों की सीमा तय की गई है। हाल ही में इन जिलों में बड़ी संख्या में पदों की घोषणा की गई थी, जिस पर संगठन के भीतर ही सवाल उठने लगे थे।
विशेष रूप से छिंदवाड़ा में 250 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई थी। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने हस्तक्षेप करते हुए सभी घोषित पदाधिकारियों से जिम्मेदारियां वापस लेने का निर्णय लिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन में संतुलन, अनुशासन और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक था। आने वाले दिनों में चारों जिलों में नए सिरे से कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को संगठनात्मक पुनर्संरचना के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में पार्टी की रणनीति पर भी पड़ सकता

Comments
Post a Comment