जनसुनवाई में धर्म परिवर्तन का आवेदन
जनसुनवाई में धर्म परिवर्तन का आवेदन
35 वर्षीय युवक ने मुस्लिम धर्म अपनाने की जताई इच्छा
सागर से न्यूज: 11 फरवरी,2026
सागर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी। 35 वर्षीय एक युवक ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने की अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। मामला संवेदनशील होने के कारण जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार आवेदनकर्ता ब्रजेंद्र गुप्ता वर्तमान में सागर शहर के तिलकगंज वार्ड में किराए के मकान में रह रहे हैं। वे मूल रूप से छतरपुर जिले के निवासी हैं। परिवार की पृष्ठभूमि के संबंध में उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि उनके माता-पिता का पूर्व में निधन हो चुका है तथा परिवार में कोई भाई-बहन नहीं है। ब्रजेंद्र गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को बताया कि वे इससे पहले भी धर्म परिवर्तन को लेकर प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की अंतिम कार्रवाई नहीं हो सकी। इस कारण उन्होंने एक बार फिर जनसुनवाई में अपनी बात रखी। आवेदन में युवक ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि वह यह निर्णय पूरी तरह अपनी इच्छा से ले रहा है। उस पर किसी प्रकार का दबाव, प्रलोभन या बाहरी प्रभाव नहीं है। उनका कहना है कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी आस्था और धर्म चुनने की स्वतंत्रता देता है और वे उसी अधिकार का उपयोग करना चाहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि धर्म परिवर्तन का निर्णय पूर्णतः स्वेच्छिक हो और किसी प्रकार की अनुचित परिस्थिति या प्रभाव इसके पीछे न हो। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक स्तर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांचाधीन है। प्रशासन की रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो

Comments
Post a Comment