संजीवनी क्लिनिक और दीनदयाल रसोई के निर्माण कार्यों का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बीना में स्वास्थ्य और जनकल्याण सुविधाओं को मिलेगी नई गति

संजीवनी क्लिनिक और दीनदयाल रसोई के निर्माण कार्यों का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण


सागर से न्यूज: 14 फरवरी,2026 

सागर: जिले के  नगर में जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बीना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लता सकवार ने चंद्रशेखर वार्ड, औरैया स्थित नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपयंत्री जयदीप शाक्यवार उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने क्लिनिक में उपलब्ध व्यवस्थाओं, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर क्लिनिक का शुभारंभ जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। संजीवनी क्लिनिक के प्रारंभ होने से चंद्रशेखर वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। 



इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष ने बस स्टैंड के समीप निर्माणाधीन दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कार्य तय समय-सीमा में और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण होना चाहिए। दीनदयाल रसोई के प्रारंभ होने के बाद जरूरतमंद नागरिकों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद (सभापति) नवीन साहू सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह