जांच में सामने आया शोषण, हॉस्टल में रह रही छात्रा के साथ दुष्कर्म
![]() |
| •• प्रतीकात्मक चित्र •• |
सागर से न्यूज: 2 फरवरी 2026
सागर: जिले के खुरई में एक सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तबीयत बिगड़ने पर जब छात्रा को हॉस्टल की वार्डन अस्पताल ले गई, तो जांच में पता चला कि वह गर्भवती है. वार्डन ने लड़की के परिजन को फोन कर हॉस्टल बुलाया और यह जानकारी दी. नाबालिग छात्रा का भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पीड़िता ने बताया कि अल्ताफ नामक युवक 4 महीने से उसके साथ जबरदस्ती संबंध बन रहा है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर छात्रा का इलाज किया जा रहा है. 12 वर्षीय पीड़ित छात्रा की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस भोपाल ने आरोपी युवक अल्ताफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 2 साल से खुरई के सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वहां अल्ताफ नामक युवक सब्जी देने आता था. 24 सितंबर 2025 को वह चोरी-छिपे में मेरे कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर जबरदस्ती करने लगा. जब मैंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने मेरे साथ गंदा काम किया. जबरदस्ती करने के बाद अल्ताफ ने धमकी देते हुए कहा अगर तुमने इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हे जान से मार दूंगा. मैं डर गई और किसी से भी इस बारे में कुछ नहीं बताया. इसके बाद वह जब भी मौका पाता मेरे साथ गलत काम करता था. अस्पताल में डॉक्टर ने जब वार्डन को बताया कि लड़की गर्भवती है, तो उन्होंने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी. सूचना मिलते ही छात्रा के पिता छात्रावास आए तो वार्डन ने उन्हें पूरी जानकारी से अवगत कराया. इसके बाद परिजन बेटी को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले गए. नाबालिग छात्रा के बयान के आधार पर भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो पर मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी का कहना है कि "नाबालिग छात्रा ने भोपाल के कोहेफिजा थाने में जीरो पर मामला दर्ज कराया है. जैसे ही डायरी आती है तो कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी." पीड़ित छात्रा के माता-पिता विदिशा जिले के निवासी हैं. उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है. पीड़िता के पांच बहनें और दो भाई हैं.

Comments
Post a Comment