वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना की तैयारी तेज

वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना की तैयारी तेज

डंडों का वैदिक विधि से पूजन, पार्क-होटलों में अश्लीलता बर्दाश्त न करने की चेतावनी



सागर से न्यूज: 12 फरवरी,2026 

सागर। शिवसेना संगठन ने 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे के विरोध में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विरोध कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिवसैनिकों ने स्थानीय पहलवान बाबा मंदिर पहुंचकर डंडों में सरसों एवं चमेली का तेल चढ़ाया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका पूजन किया। इस दौरान पुजारी पुरोहित संघ अध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद तिवारी, आचार्य शुभम शास्त्री, आचार्य डॉ. रामचंद शर्मा सहित अन्य आचार्य एवं पुरोहित उपस्थित रहे

कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताते हुए शहर के पार्कों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर “अश्लीलता” न होने देने की चेतावनी दी। इस दौरान विरोध संबंधी पोस्टर भी चस्पा किए गए।

शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी भारतीय परंपरा का हिस्सा नहीं है, लेकिन कुछ युवक-युवतियां पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय आचरण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसैनिक इस प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई प्रेमी युगल सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया तो मौके पर ही उसका विवाह कराया जाएगा।

जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि शिवसेना प्रत्येक वर्ष वैलेंटाइन डे के विरोध में सड़कों पर उतरती रही है और इस वर्ष भी संगठन सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि “प्रेम की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालों” को सबक सिखाने के लिए तैयारी की गई है।

पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि 14 फरवरी को पंडितों की एक टीम विवाह सामग्री के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ रहेगी। यदि कहीं युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाते हैं तो उनका विधिवत विवाह संपन्न कराया जाएगा।

जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी कि यदि 14 फरवरी को अश्लीलता या फूहड़ता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए तो उन्हें शिवसैनिकों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए संबंधित संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इस अवसर पर शिवशंकर दुबे, पंकज दुबे, धर्मेंद्र यादव, सचिन जैन, बसंत भदौरिया, महेश साहू, शशांक रावत, अमन ठाकुर, दुष्यंत मिश्रा, संजय साहू, मयंक साहू, सुमित भार्गव, बशु गर्ग, अजय बुंदेला, आशुतोष तिवारी, सतीश अवस्थी, संजय सेना, नमन वैद्य, पंकज आठिया, हरि पटेल, जसवंत लोधी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह