ट्रांसमिशन लाइन से 170 मीटर तार चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

 ट्रांसमिशन लाइन से 170 मीटर तार चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार



सागर से न्यूज: 14 फरवरी,2026

बहरोल थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से लगभग 170 मीटर तार चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया तार बरामद कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में की गई।पुलिस के अनुसार थाना बहरोल में  विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। अज्ञात आरोपियों ने ट्रांसमिशन टावर लाइन से तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण और सघन दबिश के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से पूरा मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में श्याममिलन दांगी (27), भगवान सिंह (25), विजय सिंह (23) और प्रवेश (21) शामिल हैं। सभी ग्राम भूसाकमलपुर, थाना विनायका क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों को  न्यायालय बण्डा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने के बाद उपजेल बण्डा भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं यह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा मामला तो नहीं है।सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरोल उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, थाना प्रभारी बण्डा अंजली अडेलिया, सरजेंट नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक प्रमोद बागरी, राजेश पाण्डेय, भोलानाथ यादव, दयाराम पटेल, विवेक भार्गव, पुष्पेन्द्र जादौन, आरक्षक सतीश राज, प्रहलाद सिंह, साइबर सेल के हेमंत सिंह, आरक्षक विकास एवं महिला आरक्षक गोमती ठाकुर सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

जिला बदर आरोपी की फिर गुंडागर्दी, पुलिस ने यूपी बॉर्डर तक छोड़ा

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की

फिल्म की शूटिंग बना विवाद की वजह